ठंड में जरूर बनाएं गुड़ की ये चटपटी चटनी, बॉडी को अंदर से गर्म रख दूर करता है खतरनाक बीमारियां

Published : Dec 21, 2020, 12:56 PM IST

फूड डेस्क: ठंड का प्रकोप शुरू हो चुका है। भारत के लगभग हर कोने में ठंड अपना रूप दिखाना शुरू कर चुका है। तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। इस बीच दुनिया में कोरोना भी फैला हुआ है। लोगों को अपने इम्युनिटी का ख्याल रखने की जरुरत है। ऐसे में नेचर भी लोगों की देखभाल के लिए कई चीजें बनाती है। ठंड में गुड़ काफी मिलता है। गन्ने के रस से तैयार होने वाले गुड़ से बनी चीजें ठंड में काफी चाव से खाई जाती है। ये ना सिर्फ टेस्टी होते हैं बल्कि ठंड में कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। आज हम आपको गुड़ से बनने वाली एक ऐसी चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पीने से ठंड में आपकी बॉडी अंदर से गर्म रहेगी। 

PREV
17
ठंड में जरूर बनाएं गुड़ की ये चटपटी चटनी, बॉडी को अंदर से गर्म रख दूर करता है खतरनाक बीमारियां

सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है। लोग मीठे की क्रेविंग्स शांत करने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग खाना खाने के बाद गुड़ की डली खाते हैं। 

27

लेकिन जरुरी नहीं है कि आप गुड़ को एक ही तरीके से खाएं। इसे खाने के लिए आप गुड़ की कई चीजें बना सकते हैं। इसी में से एक है गुड़ की खट्टी-मीठी चटनी। गुड़ नेचुरल स्वीटनर है, ऐसे में इसकी चटनी काफी स्वादिष्ट बनती है। 

37

गुड़ की इस टेस्टी चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में इमली को भिगो दें। इसके बाद एक घंटे बाद इससे सारे बीज निकाल लें और पल्प अलग कर लें। 

47

अब गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और उसमें इमली का पल्प डाल दें। अब इसमें गुड़ मिला दें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुड़ जले ना। गुड़ को इमली में अच्छे तरह से मिक्स करने तक चलाएं। 
 

57

जब दोनों मिक्स हो जाए, तब इसमें जीरा पाउडर, गर्म मसाला, सौंठ , सौफ, लाल मिर्च पाउडर डालें। साथ में इसमें काला नमक डालें और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें। 

67

अब सारे मसाले डालने के 10 मिनट तक इसे बिना ढके पकाएं। इसे बीच बीच में चलाते रहना है। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच मगज के बीज डाल दें। हालांकि ये ऑप्शनल है। 

77

दस से पंद्रह मिनट में आपकी गुड़ की चटनी तैयार हो जाएगी। इस खट्टी-मीठी चटनी  कर आप कई दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। इसे चाट से लेकर कई डिशेज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories