क्या रात को बच गई है ढेर सारी बासी इडली? सुबह इस तरह फ्राई कर बनाएं लजीज नाश्ता

Published : Feb 19, 2021, 01:37 PM IST

फ़ूड डेस्क: इडली सांभर खाने में जितनी टेस्टी होती है उतनी ही हेल्दी भी होती है। लोग इसे काफी चाव से खाते हैं। लेकिन कई बार इडली ज्यादा बन जाती है और बासी बच जाती है। इस स्थिति में बिना सांभर या चटनी के इडली खाने में काफी फीकी लगती है। आज हम इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। आप चाहें तो इन बासी इडली से बना सकते हैं बेहद टेस्टी फ्राइड डिश। ये फ्राइड इडली सुबह या शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है। ये बनाने में भी बेहद आसान है। इसे तैयार करने में आपको मात्र 20 मिनट का समय लगेगा। फ्राइड इडली बनाने के लिए आपको चाहिए...  6-7 इडली 1 प्याज (पतली - लंबी कटी हुई) 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ) 1 टीस्पून राई 1 टेबलस्पून टोमैटो केचप 1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) 1/2 टीस्पून चिली फ्लेक्स नमक स्वादानुसार तेल जरूरत के अनुसार

PREV
16
क्या रात को बच गई है ढेर सारी बासी इडली? सुबह इस तरह फ्राई कर बनाएं लजीज नाश्ता

फ्राइड इडली बनाने के लिए सबसे पहले बासी इडलियों को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।  

26

अब मीडियम फ्लेम पर कड़ाही गर्म होने के लिए चढ़ाएं। इसमें तेल डालें और तेल को अच्छे से गर्म होने दें। 
 

36

जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डाल दें। जब राई चटकने लगे तब इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डाल दें। साथ में लहसुन-अदरक और शिमला मिर्च भी मिला दें। 

46

इन्हें सुनहरा होने तक भूनें। एक बार प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें कटी हुई टमाटर डाल दें। अब टमाटर को गलने तक पकाना है। 
 

56

जैसे ही टमाटर गल जाए, इसमें टोमेटो केचप डाल दें। इसे अब अच्छे से मिक्स करें। मसाले से खुशबू आने पर इसमें कटी इडली डाल दें। 
 

66

अब ऊपर से नमक मिलाएं। साथ ही इसमें चिली फ्लेक्स डाल दें। इसे अच्छे से हलके हाथ से टॉस करें ताकि इडली टूटे ना। ऊपर से धनिया पत्ती से गार्निश करें और इसे नाश्ते के तौर पर सर्व करें।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories