फ़ूड डेस्क: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे आप कई तरह से बना कर खा सकते हैं। इसे किसी भी सब्जी में मिलाया जा सकता है। इसके अलावा आप आलू से पराठे या सैंडविच भी बना सकते हैं। आलुओं को आप यूं ही छीलकर बना सकते हैं। लेकिन ज्यादातर डिशेज में इसे उबाल कर डाला जाता है। आलुओं को उबालने और छीलने में काफी झंझट होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे सिर्फ 5 मिनट में ही आलू उबल जाएंगे। साथ ही ना ये अंदर से कच्चे रहेंगे ना फटेंगे। इस ट्रिक का ही इंतजार था सभी को। तो इसके लिए आपको चाहिए... 1 किलो आलू (सामान आकार वाले)
1 बड़ा चम्मच नमक
1 नींबू
1/2 गिलास पानी
प्रेशर कूकर
आमतौर पर आलुओं को उबालने में 10 से 15 मिनट का समय लगता है। उसमें भी उबालने के बाद आलू या तो अंदर से कच्चे रह जाते हैं या फिर इनके छिलके फट जाते हैं।
28
अगर आपको तुरंत कोई डिश बनानी है और आपके पास आलुओं को उबालते समय होने वाली झंझट के लिए समय नहीं है तो आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ट्रिक जिसके जरिये मात्र पांच मिनट में आलू उबल जाएंगे।
38
इसके लिए सारे एक ही आकार के आलू लें। इन्हें अच्छे से दो से तीन बार पानी से धो लें। इन्हें छीलना नहीं है।
48
अब आलुओं को कूकर में डालें। इसमें नमक, पानी डाल दें। नमक कुकिंग प्रॉसेस को तेज कर देता है।
58
अब आती है सबसे जरुरी चीज डालने की बारी। कूकर में अब 1 नींबू काट कर डाल दें। इसके बाद ढक्कन लगा दें और तेज आंच पर इसे चढ़ा दें।
68
कूकर में मात्र दो मिनट में ही सीटी आ जाएगी। एक सीटी लगने के बाद कूकर बंद कर दें। इसका प्रेशर निकलने दें। ढक्कन खोलने पर आप पाएंगे कि आलू अच्छी तरह उबल चुके हैं।
78
कूकर में कम पानी की वजह से सीटी जल्दी आ गई। साथ ही नींबू डालने की वजह से उसके छिलके फटे नहीं और ना ही कूकर काला पड़ा।
88
अगर आप चाहें तो इसमें बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं। ये भी कुकिंग प्रॉसेस को तेज कर देता है। इससे आलू मिनटों में उबल जाते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.