International Tea Day: इतने मिनट तक ही उबालनी चाहिए चाय, ये है कड़क चाय बनाने का सबसे आसान और सही तरीका

Published : Dec 15, 2020, 04:20 PM IST

फ़ूड डेस्क: 15 दिसंबर का दिन चाय प्रेमियों के लिए काफी ख़ास है। हो भी क्यों ना? 15 दिसंबर को मनाया जाता है इंटरनेशनल टी डे। यानी आज चाय प्रेमी खुलकर कड़क चाय के लिए अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। भारत में लगभग हर घर में चाय पी जाती है। आप किसी के घर चले जाएं, तो स्वागत चाय से ही किया जाएगा।  देश में कई तरह की चाय आपको मिल जाएगी। अदरक-इलायची से लेकर नींबू तक की चाय यहां पी जाती है। लेकिन हर चाय को बनाने का एक तरीका होता है। आज हम आपको कड़क चाय बनाने का सबसे सही तरीका बताने जा रहे हैं। इस चाय की खासियत है इसका रंग। अगर इसे ढंग से उबाला नहीं जाता है, तो चाय का स्वाद नहीं आ पाता। तो कड़क चाय बनाने के लिए हमें चाहिए होगी...  1 कप दूध 1/2 कप पानी 1 चमच चीनी 1-1/2 चम्मच चाय पत्ती 1 टुकड़ा अदरक  

PREV
19
International Tea Day: इतने मिनट तक ही उबालनी चाहिए चाय, ये है कड़क चाय बनाने का सबसे आसान और सही तरीका

सबसे पहले एक पतीले में आधा कप पानी डालिये। यहां हम आपको एक कप चाय बनाने की विधि बता रहे हैं। ऐसे में मात्रा को कप के हिसाब से बढ़ा लें।
 

29

अब पानी में चायपत्ती डालें और उसे अच्छे से खौला लें। जब पानी से चाय की खुशबू आने लगे तब तक इसे उबालें।

39

अब इसमें एक कप दूध मिला दें।दूध को पहले से उबाल कर रखें। चाय में कभी कच्ची दूध नहीं मिलानी चाहिए।
 

49

दूध मिलाते ही इसका रंग बेहद निखर जाएगा।

59

अब इसमें अदरक को चूर कर डालें। यहां अदरक को चूरना काफी जरुरी है। ताकि उसका स्वाद उभर कर आए।
 

69

अब इसमें चीनी डालें। चीनी की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से रखें।

79

चाय को उबालते हुए बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहे। चम्मच से चलाने पर ये नीचे नहीं गिरेगा।

89

जब तक चाय के ऊपर के बुलबुले भूरे रंग के नहीं हो जाते तब तक इसे उबालें। ये चाय बनने की निशानी है। 

99

अब चाय को कप में छान कर सर्व करें या खुद इसकी चुस्कियों में डूब जाएं।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories