क्या शाम को वाकई नहीं खाने चाहिए फल? ये है अब तक सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल का सही जवाब

Published : Dec 15, 2020, 02:14 PM IST

फूड डेस्क: ठंड के दिनों में आपको मार्केट में कई तरह के फल और सब्जियां मिलती हैं। विंटर्स में संतरे, सेब, गाजर, मटर जैसे फल और सब्जियां काफी आते हैं। ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते है बल्कि, इनको खाने से आपको अनगिनत फायदे भी होते हैं। लेकिन कहा जाता है न कि गलत समय खाया गया खाना आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। ठीक ऐसा ही फलों के साथ भी है। अगर आप किसी भी समय पर फ्रूट खाते हैं, तो ये आपके शरीर पर उलटा प्रभाव भी डाल सकते हैं। अक्सर लोगों का सवाल होता है कि क्या शाम को वाकई फल नहीं खाने चाहिए? तो चलिए आज आपके इसी सवाल का जवाब देते है और आपको बताते हैं कि किस टाइम पर कौन सा फ्रूट खाना चाहिए।

PREV
110
क्या शाम को वाकई नहीं खाने चाहिए फल? ये है अब तक सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल का सही जवाब

फलों में प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्‍सीडेंट, फाइबर और कई सारे पौष्टिक तत्‍व पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। लेकिन फलों का पूरा फायदा लेने के लिए इन्हें सही समय पर खाना बेहद जरूरी होता है। 

210

ठंड के दिनों में आपको बाजार में बहुत सारे अमरूद मिलते हैं। अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है जो कि हमारे शरीर के लिए जरूरी विटामिन है। अमरूद को हमेशा दिन के समय खाना चाहिए।

310

मौसंबी से आपको दिनभर काम करने की एंर्जी मिलती है, और इसमें ग्लूकोज भी होता है। मौसंबी का सेवन दोपहर में करना चाहिए। धूप में जाने से पहले या धूप से आने के कुछ समय बाद मौसंबी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह डिहाइड्रेशन को भी दूर करता है।

410

संतरा विटामिन-सी, प्रोटीन, मिनरल्स का सबसे अच्छा स्रोत है। लेकिन इसे कभी भी सुबह और रात के समय नहीं खाना चाहिए। संतरे का सेवन खाना खाने के 1 घंटा पहले या खाने के 1 घंटे बाद ही करें।

510

अक्सर हमने डॉक्टर्स के मुंह से सुना होगा कि इंसान को दिन में एक सेब खाना चाहिए। अगर आप रोज एक सेब खाएंगे तो आपका दिमाग एक्टिव रहेगा। सुबह नाश्ते से एक घंटे बाद या लंच से एक घंटे बाद एक सेब खाना चाहिए। ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट कभी भी सेब ना खाएं।

610

केला एक ऐसा फल है जिसे कभी भी, कहीं भी खाया जा सकता है। ग्लूकोज और उर्जा से भरपूर केला आपकी भूख को कम करने में मदद करता है। अगर आप खाना खाने के पहले केला खाते हैं तो आपका पेट भर जाता है, और आप कम खाना कम खाते हैं। वहीं खाने के बाद केला खाना पाचन में मदद करता है।

710

अंगूर को धूप में जाने से पहले या बाद में खाना लाभदायक होता है। याद रहें ही कि खाना खाने और अंगूर खाने के समय में अंतर होना बेहद जरूरी है।

810

अक्सर हमने लोगों से सुना है कि रात के वक्त फल नहीं खाने चाहिए। जबकि रात को फल खाने से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन आपके खाने और फल खाने के बीच कम से कम 30 मिनट का अंतर होना चाहिए। हो सके तो फल आप शाम को रात के खाने से एक-दो घंटे पहले ही खा लें।

910

याद रहें कि रात के समय ऐसे फल खाने चाहिए जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा और शुगर की मात्रा कम हो। ऐसे फलों में तरबूज, नाशपाती या कीवी शामिल हैं।

1010

फल खाते समय ध्यान रखें कि फलों के साथ कोई भी डेयरी प्रोडक्ट्स खासकर कि दूध और दही खाने से बचना चाहिए।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories