Chaitra Navratri 2022: व्रत में घर पर ले आए है ढेर सारे फल, तो 9 दिन तक इस तरह रखें केला से लेकर अंगूर को ताजा

Published : Mar 29, 2022, 12:13 PM IST

फूड डेस्क : चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2022) का शुभारंभ बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस बार नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें तरह-तरह के फलों का भोग लगाते हैं और व्रत के दौरान खुद भी इन फलों का सेवन करते हैं। लेकिन गर्मी के दिनों में फल-सब्जी बहुत जल्दी खराब हो जाती है। ऐसे में 9 दिनों तक इन्हें ताजा रखने के लिए आप क्या करें? आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप दूध-दही (milk-curd) से लेकर फलों (Fruits) तक को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं...

PREV
17
Chaitra Navratri 2022: व्रत में घर पर ले आए है ढेर सारे फल, तो 9 दिन तक इस तरह रखें केला से लेकर अंगूर को ताजा

तरबूज
कटे हुए तरबूज, खरबूज और अनानस के टुकडों को भी एक प्‍लास्‍टिक की पॉलीथीन में रख दीजिए। अगर आप इन्‍हें किसी प्‍लास्‍किट की पॉलीथीन में बांध कर रखते है, तो इससे फल में नमी आ जाती है और वे कई दिनों ताजा बने रहते हैं।

27

सेब
सेब, संतरे, आलूबुखारा इन फलों को आप एक फ्रूट बाउल के साथ फ्रिज में रख सकते हैं। इसे स्टोर करने के लिए फ्रीज का तापमान -1 से +2 डिग्री सेल्सियस होत हो सकता है।
 

37

पपीता
पपीता को हमेशा काटकर फ्रिज में रखें। इसे फ्रेश रखने के लिए एक साफ रैपिंग शीट से रैप करें। इससे पपीता बहुत दिन तक ताजा बना रहेगा। 

47

दही
गर्मी और व्रत के दौरान रोजाना 1 कटोरी दही जरूर खाना चाहिए। ऐसे में दही को ताजा रखने के लिए इसमें दो या तीन चम्मच शहद मिला दें। इससे दही बिना फ्रिज के भी ताजा रहेगा और खट्टा नहीं होगा।
 

57

दूध
दूध को बहुत ज्यादा दिनों के लिए तो स्टोर नहीं किया जा सकता। लेकिन सही तापमान पर इसे 2-3 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए दूध को खरीदने के तुरंत बाद उबाल लेना चाहिए। इससे उसके फटने के चांस कम हो जाते हैं। इसके बाद इसे रूम टेंपरेचर पर पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही फ्रिज में रखें। गर्म दूध फ्रिज में रखने से ये जल्दी फट सकता है। 

67

गाजर
व्रत को दौरान गाजर भी खाई जाती है। ऐसे में गाजर को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इसके ऊपर के हिस्‍से को काट दें और इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। इससे गाजर कई दिनों तक ताजा रहेंगे।
 

77

केला
व्रत के दौरान केला खाना से आपको कमजोरी नहीं होती है और माता रानी को इसका भोग भी लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप 9 दिनों तक घर में केलों के फ्रेश रखना चाहते है, तो हमेशा पीले रंग के केले खरीदे और इसके डंढल को प्लास्टिक से रैप करके टांग दें, इससे केले जल्दी नहीं पकेंगे।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

साल में सिर्फ एक बार आता है ये शुभ योग, इस बार 30 मार्च को बनेगा, सिर्फ 4 घंटे 23 मिनट रहेगा

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories