फूड डेस्क : वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) में हर दिन अलग-अलग डे सेलिब्रेट किए जा रहे हैं। 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day) मनाया जाता है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। लेकिन, इस बार चॉकलेट के अलावा आप उन्हें चॉकलेट से बनी अन्य डिश भी खिला सकते है और उनके चॉकलेट डे को अपने हाथों से बनी डिश से और भी स्पेशल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कोको से बनने वाली 7 डिलीशियस रेसिपी...
एगलेस चॉकलेट केक
चॉकलेट डे पर आप गेहूं के आटे से बना स्वादिष्ट चॉकलेट केक भी ट्राई कर सकते हैं। ये केक नरम और नम होता है और इसमें आप अलग-अलग तरह की चॉकलेट फ्रॉस्टिंग कर सकते हैं।
27
चॉकलेट आइसक्रीम
एक मलाईदार और सॉफ्ट चॉकलेट आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद होता है। इसके लिए किसी आइसक्रीम मेकर की जरूरत नहीं है और साथ ही आपको आइसक्रीम को दो या तीन बार फेंटना भी नहीं है। बस फुल क्रीम दूध और फ्रेश क्रीम में कोको पाउडर डालकर इससे शानदार आइसक्रीम बना लें।
37
एगलेस चॉकलेट ब्राउनी
गेहूं के आटे, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, अखरोट और बटर से बनी चॉकलेट ब्राउनी भी आप चॉकलेट डे पर चॉकलेट की जगह बना सकते हैं।
47
चॉकलेट डोनट रेसिपी
गेहूं के आटे से बने डोनट्स एक हेल्दी वर्जन है और इसे बेक किया जाता है। बाद में इसपर आप चॉकलेट ग्लेज के साथ-साथ स्प्रिंकलर और चीनी छिड़कर अपनी डिश पूरा करें।
हॉट चॉकलेट
सर्दी के दिनों में क्रीमी, गाढ़ी और भरपूर होममेड हॉट चॉकलेट का मजा ही कुछ और है। इसे आप कुकिंग चॉकलेट और दूध से बना सकते हैं। अपने पार्टनर से साथ रोमांटिक मूड के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है।
67
नो बेक चॉकलेट बिस्किट केक
अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप नो बेक बिस्किट केक बना सकते हैं। ये सबसे आसान और स्वादिष्ट केक रेसिपी में से एक है जिसे कोई भी बना सकता है। इसके लिए आपको बस किसी अच्छे चॉकलेट बिस्किट का यूज करना है।
77
एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज
मुलायम बनावट वाली और बिना अंडे के बनाई गई एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज सभी को बहुत पसंद आती है। ये कुकीज आप मैदे की जगह गेहूं के आटे और चॉकलेट चिप्स से बना सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.