हटके डेस्क: भारत के लोग खाने-पीने के काफी शौक़ीन होते हैं। यहां हर राज्य में अलग-अलग तरह की डिसेज खाई जाती है। लेकिन बात अगर पूरे भारत की करें, तो यहां लगभग हर राज्य में दाल खाई ही जाती है। इसे प्रोटीन का बेहतरीन जरिया माना जाता है। भारत में कई तरह की दालें खाई जाती है। हर घर में दाल बनाई और खाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कई लोग दाल बनाते हुए एक ही तरह की गलती करते हैं। इस वजह से दाल कभी जल जाती है, कभी गाढ़ी हो जाती है, कभी पतली हो जाती है। इतना ही नहीं, कई बार दाल कूकर से भी बाहर फेंक देता है। इसके पीछे का कारण कोई समझ नहीं पाता। लेकिन आज हम आपको दाल बनाने का ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके बाद दाल कभी खराब नहीं होगी। यानी हम आपको बताने जा रहे हैं दाल बनाने का परफेक्ट तरीका...
परफेक्ट दाल बनाने के लिए सबसे पहले साबूत दाल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद दाल को प्रेशर कूकर में डाल दें।
28
अब इसमें नमक, हींग, हल्दी और पानी डाल दें। इसके बाद कूकर में सीटी लगवा दें। लेकिन कूकर में सीटी लगवाते हुए इसमें दो चम्मच सरसो तेल डाल दें। इससे दाल कभी कूकर से बाहर नहीं फेंकेगी।
38
अब जबतक कूकर में सीटी लगे, तब तक प्याज, टमाटर, लहसून और अदरक को बारीक काट लें।
48
कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें कटी सब्जियां फ्राई कर लें।
58
जब लहसून की खुशबू आने लगे तब इसमें प्याज डालें। इस समय इसमें टमाटर भी मिला। दें
68
जब टमाटर सॉफ्ट हो जाए, तब इसमें दाल मिला दें। इसे कड़ाही में अच्छे से मिक्स कर। लें।
78
अब दाल को बाउल में डालें और उसके ऊपर घी, लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च का तड़का लगा दें।
88
अब इस स्वादिष्ट दाल को रोटी या चावल के साथ एन्जॉय करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.