Published : May 03, 2021, 02:26 PM ISTUpdated : May 03, 2021, 02:54 PM IST
फूड डेस्क : भारत में जिस तरह से कोरोना (Covid 19) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, उससे हर इंसान खौफ में है। इस महामारी से बचने के लिए लोग अपने-अपने स्तर पर खान-पान में बदलाव कर रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने का जिक्र बार बार किया जा रहा है। इसके लिए अंडा (Egg) खाने की सलाह दी जा रही है। लेकिन अंडा खाने के दौरान भी आपको बहुत सी चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है, नहीं तो ये गुणकारी अंडा हमारी सेहत पर विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अंडा खाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप इसके पूरे फायदे ले सकें।
प्रोटीन का सोर्स है अंडा
अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा, अंडे में विटामिन-डी विटामिन-ए, विटामिन बी-12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके सेवन से शरीर का इम्युन सिस्टम बेहतर होता है।
28
किस तरह डाइट में करें शामिल
अगर कोरोना से बचने आप अपनी डाइट में अंडा शामिल करना चाहते हैं, तो आप इसे उबालकर खाना शुरू करें। इसके अलावा कम तेल में बना ऑमलेट और हाफ बॉयल भी आप ट्राय कर सकते हैं।
38
ऐसे बिलकुल ना खाएं अंडा
कोरोनाकाल में बिना पकाएं अंडा खाना सुरक्षित नहीं होता है। अक्सर देखा जाता है कि, कई लोग कच्चे अंडे को फोड़कर सीधे खा लेते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। कच्चे अंडे में प्रोटीन अलग-अलग हिस्सों में होता है और इनकी बनावट ऐसी होती है कि ये आपस में मिल नहीं पाते हैं।
48
ये मरीज ना खाएं अंडे की जर्दी
एक अंडे में लगभग 373 मिग्रा कोलेस्ट्रॉल होता है। डॉक्टरों के अनुसार किसी व्यक्ति को दिन में केवल 300 मिग्रा कोलेस्ट्रॉल का सेवन करना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल (High cholesterol) वाले लोगों को अंडे का पीला भाग यानी की जर्दी नहीं खाना चाहिए। बता दें कि अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन ज्यादा और कोलेस्ट्रॉल कम पाया जाता है।
58
माइक्रोवेव में नहीं पकाए अंडा
अंडे को पकाने या गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसे ज्यादा देर तक उबालने या फ्राई करने से इसके एंटीऑक्सीडेंट में कमी आ जाती है।
68
1 दिन में खाएं 2-3 अंडे
अंडे पौष्टिक होते है इसका मतलब यह नहीं होता कि ज्यादा अंडे खा लें। एक स्वस्थ इंसान को भी 1 दिन में 2-3 अंडे ही खाना चाहिए। वहीं, डायबिटीज या किसी दिल की बीमारी के मरीजों को रोजाना एक अंडा ही खाना चाहिए।
78
बच्चों को खिलाएं अंडा
बच्चों को भी एक समय के बाद ही अंडा खिलाना शुरू करना चाहिए। डायटीशियन बताते हैं कि 8 महीने की उम्र के बच्चों की डाइट में इसे शामिल किया जा सकता है, हालांकि अंडे का सफेद भाग 1 साल के बाद ही दिया जाना चाहिए।
88
ऐसे करें अंडे को स्टोर
गर्मी ज्यादा होने पर अंडे बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप अंडों को फ्रिज में रखें, क्योंकि रूम टेंपरेचर पर अंडों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा होता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.