फूड डेस्क: फल और सब्जियां बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। दोनों ही कई पौष्टिक मिनरल्स की खान होते हैं और इनके सेवन से हेल्थ पर काफी अच्छा असर पड़ता है। लेकिन इन सब्जियों और फलों को खाने का एक तरीका होता है। अगर इन्हें सही तरीके से नहीं खाया गया, तो इसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसी में से एक है फलों को खाने के बाद पानी के सेवन का समय। आपने कई बार बड़ों से सुना होगा कि फल खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं...
फलों को खाना हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। डायट में आपको फल जरूर ऐड करना चाहिए।
27
लेकिन फल खाने के बाद पानी पीने को लेकर कई तरह की बातें कही जाती है। इसमें फल खाने के बाद पानी ना पीने की सलाह दी जाती है। बड़े-बुजुर्ग फल खाने के बाद पानी ना पीने को कहते हैं।
37
सवाल उठता है कि इस बात में आखिर कितनी सच्चाई है? क्या वाकई फल खाकर पानी पीना चाहिए या नहीं? फल खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसके पीछे कई वजह है।
47
फल में चीनी और यीस्ट की मात्रा होती है। खाना खाने के बाद पेट उन्हें पचाने के लिए एसिड बनाता है। ऐसे में फल भी कई तरह के एसिड बनाता है। आप पानी पिएंगे तो एसिड की मात्रा पेट में बढ़ जाएगी।
57
फलों में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में पहले फल खाने से बॉडी में पहले ही काफी पानी चला जाता है। इसपर अगर ऊपर से और पानी पी लें तो दस्त की समस्या हो सकती है।
67
फल खाकर पानी पीने से पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। पेट में खाना पचाने वाले एसिड का निर्माण स्लो हो जाता है। पेट से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलने लगती है। फल खाकर पानी पीने से एसिडिटी की समस्या हो जाती है। साथ ही इसके बाद आपको सीने में जलन भी हो सकती है।
77
अब बताते हैं कि आखिर फल खाने के बाद कब पानी पीना चाहिए? अगर आपने फल खाया है तो कायदे से आपको एक घंटे के बाद आपको पानी पीना चाहिए। इससे आपको कोई समस्या नहीं होगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.