बेसन नहीं, ये है सूजी का ढोकला, चटपटी इतनी कि चाटते रह जाएंगे अंगुलियां

Published : Jun 18, 2020, 01:56 PM IST

फूड डेस्क: लॉकडाउन में अपने कई तरह की नयी नयी डिशेज बनाना सीखा होगा। इसमें से कुछ एक्सपेरिमेंट्स की तारीफ हुई होगी तो कुछ के कारण आपका मजाक बना होगा। आज हम आपको ढोकला बनाना सीखाने जा रहे। बेसन के ये ढोकले तो आपने कई बार कहे होंगे लेकिन आज हम आपको सूजी के ढोकले बनाना सिखाएंगे। ये बनाने में बेहद आसान होते हैं साथ ही काफी टेस्टी भी होते हैं। ढोकला बनाना के लिए आपको चाहिए...  1 कप सूजी 1/2 कप दही नमक स्वादानुसार 1 टी स्पून राई 1 टेबल स्पून हरी मिर्च बारीक कटी हुई 1 टेबल स्पून हरी धनिया बारीक कटी हुई 2 टी स्पून तेल 1 टी स्पून शक्कर इनो 1 पैकेट

PREV
16
बेसन नहीं, ये है सूजी का ढोकला, चटपटी इतनी कि चाटते रह जाएंगे अंगुलियां

सूजी ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही मिला कर भिगोने के लिए छोड़ दें। इसे करीब 15 मिनट फूलने के लिए छोड़ दें।  
 

26

अब इस घोल में हरी मिर्च और नमक डाल दें। तब तक दूसरे बर्तन में पानी उबलने के लिए चढ़ा दें। इसमें ढोकला स्टैंड डालें। अब घोल में ईनो डालें और उसे स्टैंड में डाल दें।  

36

5 मिनट बाद अब ट्रे में चाक़ू डाले और देखें कि वो सही से कुक हुआ है या नहीं। अगर घोल चाक़ू में ना लगे तो उसे दूसरे प्लेट में पलट दें। 
 

46

अब एक बर्तन में तड़का बनाएं। राय, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च को तेल में फ्राई करें। 

56

अब इसे ढोकला के ऊपर छिड़क दें। साथ ही ऊपर से चीनी और निम्बू का घोल डाल दें  .

66

टेस्टी सूजी ढोकला तैयार है। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories