फूड डेस्क : साउथ इंडियन डिशेज (South Indian dish) अब सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं रही बल्कि पूरे भारत और दुनिया में ऐसे बड़े चाव से खाया जाता है। लेकिन साउथ इंडियन खाना बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसमें दाल चावल को घंटों तक गलाया जाता है, पीसा जाता है और फिर फर्मेंटेशन की प्रोसेस होती है। इसके बाद से बनाया जाता है। ऐसे में लोग इसे बनाने से परहेज करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताते हैं साउथ इंडियन डिश मेदु वड़ा बनाने का सबसे सरल तरीका कि कैसे आप घर में पड़ी ब्रेड स्लाइस से झटपट मेदु वड़ा (bread medu vada recipe) बना सकते हैं इसके लिए आपको चाहिए-
6 स्लाइस ब्रेड
कप रवा
½ कप चावल का आटा
¾ कप दही
1 प्याज
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
1 मिर्च (बारीक कटी हुई)
कुछ करी पत्ते
2 टेबल स्पून हरा धनिया
1 छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच नमक
तेल (तलने के लिए)
ब्रेड मेदु वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ब्रेड के स्लाइस को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसमें रवा, चावल का आटा और कप दही डालें।
27
अब इसमें 1 प्याज, 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, बारिक कटी हुई मिर्च, कुछ करी पत्ते, धनिया, जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
37
सभी सामग्रियों को मिलाने के बाद इसका एक नरम आटा गूंथ लें। अगर मिश्रण सूखा लगे, तो आप एक-दो छोटे चम्मच दही मिला सकते हैं। और अगर ये ज्यादा गिला हो जाए तो 1-2 ब्रेड का टुकड़े और मिला लें।
47
तैयार मेदु वड़ा मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए ढक्कर फूलने के लिए रख दें। इससे ये बहुत नरम बनते हैं। इसके बाद इसे हल्के हाथों से एक बार फिर नरम गूंथ लें।
57
अब मेदु वड़ा बनाने के लिए हाथ को तेल से चिकना कर लें और एक बॉल के आकार का मिश्रण लें। थोड़ा चपटा करें, और बीच में एक छेद करें।
67
दूसरी ओर तेल गरम होने पर इसमें 2-3 वड़ों को डालें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक दोनों साइड से फ्राई कर लें और इसे किसी टिशू पेपर में निकाल लें। इससे अतिरिक्त तेल निकल जाएगा।
77
तैयार ब्रेड मेदु वड़ा का टोमैटो सॉस या चटनी के साथ आनंद लें। आप चाहे तो इसे सांभर के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.