अनुष्का से लेकर करीना तक के लिए अभी बैन है खाने के ये सामान, 1 गलती को पेट में पल रहे बच्चे को हो जाएगा नुकसान

Published : Nov 30, 2020, 11:50 AM IST

फूड डेस्क : जीरा (Cumin) एक ऐसा मसाला है जो आमतौर पर हर सब्जी में इस्तेमाल किया जाता है। दाल-सब्जी सभी के छौंक में जीरा स्वाद को दोगुना कर देता है। इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी कई सारे होते हैं, लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं (preganat women) को जीरे का सेवन बहुत सोच समझकर करना चाहिए। कुछ ही समय बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan) भी मां बनने वाली हैं। ऐसे में ज्यादा जीरा खाना उनके बच्चे की जान के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान ज्यादा जीरा खाने से गर्भपात का खतरा बना रहता है। आइए आज आपको बताते है, जीरे से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में।

PREV
18
अनुष्का से लेकर करीना तक के लिए अभी बैन है खाने के ये सामान, 1 गलती को पेट में पल रहे बच्चे को हो जाएगा नुकसान

जीरा हमारे इंडियन रसोई की शान माना जाता है। लगभग हर किस्म के खाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना शरीर पर उल्टा प्रभाव भी डाल सकता है।

28

अक्सर लोग मोटापा कम करने के लिए जीरे का पानी पीने की सलाह देते हैं। जीरा पानी पीने के कई और फायदे भी हैं पर क्या आप जानते हैं कि इसे पीने से फायदों के साथ ही नुकसान भी हो सकता है।

38

जीरा पानी के सेवन से गैस की दिक्कत से आराम तो मिलता है पर आपको यह जानकर यह हैरानी होगी कि इससे हार्ट में जलन भी पैदा हो सकती है, इसलिए बहुत ज्यादा जीरे का पानी नहीं पीना चाहिए।

48

जीरे से गर्भवती महिलाओं पर भी उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। जीरे के सेवन से गर्भपात या समय से पहले डिलीवरी होने की आंशका बढ़ जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को जीरे के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

58

जनवरी में बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा मां बनने वाली है। साथ ही करीना कपूर खान भी अपना दूसरा बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। ऐसे में इन्हें भी ज्यादा जीरा खाने से बचना चाहिए।

68

लड़कियों को भी जीरा थोड़ा कम ही खाना चाहिए, क्योंकि इससे पीरियड्स के समय ब्लीडिंग भी ज्यादा हो सकती है।

78

लंबे समय तक जीरे का अधिक मात्रा में इस्तेमाल लीवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही नींद, जी मचलना जैसी शिकायत भी हो सकती है।
 

88

जीरे का ज्यादा सेवन करने से मानसिक समस्याएं, उनींदापन और मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से खून में शुगर की मात्रा कम हो सकती है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories