आइसक्रीम या रसगुल्ला नहीं, ये है जमी-जमाई दही, कटोरा नहीं, लोटे में जमती है इतनी गाढ़ी

Published : Sep 03, 2020, 04:20 PM IST

फ़ूड डेस्क: आपने दही तो कई बार खाया होगा। हमने आपको परफेक्ट तरीके से दही जमाना भी सिखाया है। दही कैसे बिलकुल टाइट जमती है, ये तो आपने सीख लिया। आज हम आपको एक अलग तरह की दही को जमाने का तरीका बताने जा रहे हैं। ये ना तो प्लेन दही है ना ही मिष्टी दोई। ये है चक्का दही। जी हां, चक्का दही काफी मशहूर है। इस दही में पानी की एक बूँद नहीं मिलेगी। ये बेहद टाइट दही होता है जिसमें पानी नहीं होता। साथ ही इसे जमने में सिर्फ तीन घंटे का समय समय लगता है। इसे ग्रीक दही भी कहते हैं। आज हम आपको इसी चक्का दही को जमाने की विधि बताने जा रहे हैं। तो चक्का दही बनाने के लिए आपको चाहिए...  1 litre फुल क्रीम दूध 2 चम्मच दही 1 हरी मिर्च

PREV
16
आइसक्रीम या रसगुल्ला नहीं, ये है जमी-जमाई दही, कटोरा नहीं, लोटे में जमती है इतनी गाढ़ी

सबसे पहले एक गहरे बर्तन में 1 लीटर दूध डालें और उसे अच्छे से खौला लें। जब दूध उबल जाए तो गैस बंद कर दें। 
 

26

दूसरी तरफ एक लोटा लें। जी हां, इस लोटे में चक्का दही काफी अच्छे से जमेगा। इस लोटे में अब डेढ़ चम्मच दही, जिसे जामन भी कह सकते हैं को डालें। 
 

36

साथ ही एक डंठल सहित हरी मिर्च डालें। यानी मिर्च डालें लेकिन उसमें डंठल होना चाहिए। डंठल में कुछ एंजाइम होते हैं जो दही को जमने में मदद करता है। 
 

46

अब जब खौलाया हुआ दूध गुनगुना रह जाए तब उसे दही और मिर्च वाले लोटे में डाल दें। और इसे अच्छे से हिला लें। 
 

56

अब लोटे हो एक प्लेट से ढंक दें। इसे थोड़े गर्म जगह पर रखें। इससे दही अच्छे से जमेगा। 
 

66

तीन घंटे में आपका चक्का दही जमकर तैयार हो जाएगा। ये दही काफी टाइट होती है। इसमें पानी नहीं होता और ये काफी क्रीमी रहता है।   

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories