फलों को खाने के बाद कभी भी ना करें ये 8 गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

Published : Jul 27, 2021, 02:22 PM IST

फूड डेस्क : ये तो हम सब जानते हैं कि फल खाना हमारे लिए कितना फायदेमंद होता है। फलों में कई सारे पौष्टिक तत्व, मिनरल्स, विटामिन और फाइबर्स पाए जाते हैं, जो हमारी हेल्थ पर काफी अच्छा असर डालते हैं। लेकिन फलों को खाने का भी सही तरीका होता है। जी हां यह बात कम ही लोग जानते हैं या कम ही लोग इस चीज को फॉलो करते है और अक्सर किसी भी समय या किसी भी तरीके से फ्रूट्स खा लेते हैं। जिससे की उनके शरीर पर गलत असर भी पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि फलों को खाने का सही तरीका क्या होता है और ऐसी कौन सी चीज है जो हमें फल खाने के दौरान या उससे पहले या उसके बाद में नहीं करनी चाहिए...

PREV
18
फलों को खाने के बाद कभी भी ना करें ये 8 गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

अक्सर लोगों को फल खाने के बाद पानी पीने को लेकर कई तरह की बातें कहते सुना है। हमेशा फल खाने के बाद पानी ना पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, सवाल उठता है कि इस बात में आखिर कितनी सच्चाई है? क्या वाकई फल खाकर पानी पीना चाहिए या नहीं? इसके पीछे कई वजह है ? 

28

दरअसल, फल में चीनी और यीस्ट की मात्रा होती है, जो पेट में जाकर एसिड बनाता है। ऐसे में अगर आप पानी पिएंगे तो एसिड की मात्रा पेट में बढ़ जाएगी।

38

इसके अलावा फलों में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में फल खाने से बॉडी में पहले ही काफी पानी चला जाता है। इसपर अगर ऊपर से और पानी पी लें तो दस्त की समस्या हो सकती है।

48

इतना ही नहीं फल खाकर पानी पीने से पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। पेट में खाना पचाने वाले एसिड का निर्माण स्लो हो जाता है और पेट से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलने लगती है। इसमें सबसे अहम एसिडिटी की समस्या होती है। साथ ही इसके बाद आपको सीने में जलन भी हो सकती है।

58

अब सवाल उठता है, कि आखिर फल खाने के बाद कब पानी पीना चाहिए? अगर आपने फल खाया है तो आपको कम से कम एक घंटे के बाद आपको पानी पीना चाहिए। इससे आपको कोई समस्या नहीं होगी।

68

खाना खाने के पहले या ठीक बाद फल नहीं खाना चाहिए। फलों का सेवन या तो खाने के आधे घंटे पहले कर लें या फिर खाना खाने के कम से कम एक घंटा बाद करें।

78

सीट्रिक यानि की खट्टे फल जैसे- अंगूर, संतरा, मौसंबी इनको खाली पेट नहीं खाना चाहिए, इससे शरीर में एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

 

88

जो लोग दही या दूध के साथ फल खाते हैं, वह ऐसा बिल्कुल न करें। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories