फ़ूड डेस्क: भारत में स्ट्रीट फ़ूड काफी मशहूर है। अगर आपको कम पैसों में पेटभर खाना हो, वो भी टेस्ट में बेहतरीन खाना, तो आप भारत की सड़कों का रुख कर सकते हैं। भारत के स्ट्रीट फूड्स अपनी कम कीमत के कारण मशहूर हैं। यहां आपको चाइनीज से लेकर इटालियन खाना तक सड़कों पर मिल जाएगा। चाउमीन से लेकर बर्गर तक आपको सड़क किनारे लगे फ़ूड स्टाल्स में मिल जाएंगे। बात अगर बर्गर्स की करें, तो भारत में आपको 20 से 50 तक के रेंज के बर्गर आसानी से कहीं भी भी मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपको जिस शॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां आपको एक बर्गर खाने के लिए 29 हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। जी हां, दिल्ली के गीता कॉलोनी में मौजूद वीर जी बर्गर में 35 से 40 तरह के बर्गर मिलते हैं। यहां के मशहूर सलामी बर्गर की कीमत जहां 13 हजार है, वहीं एक ख़ास बर्गर की कीमत 16 हजार है। ये बर्गर वेज मछली से बनाई जाती है। जी हां, मछली जो शाकाहारी है। आइये आपको दिखाते हैं दुकान में कैसे तैयार की जाती है बेशकीमती बर्गर...
दुकान के मशहूर सलामी बर्गर की कीमत 13 हजार रुपए है। इसके लिए सबसे पहले ये पैक्ड सलामी को अपने ख़ास मैदे में मिलाए सीक्रेट मसालों के बैटर में डूबाते हैं।
210
इसके बाद सलामी को कॉर्नफ्लार में लपेटा जाता है। इससे टिक्की में क्रंच एड हो जाता है।
310
फिर टिक्की को गर्म तेल में फ्राई किया जाता है। इसे गोल्डन होने तक फ्राई किया जाता है।
410
ठीक इसी तरह से ये यूज करते हैं गोल्डन वेज फिश। जी हां, यहां शाकाहारी मछली का बर्गर भी मिलता है।
510
ये मछली सब्जियों से बनाई जाती है। इसलिए इसे वेज मछली कहा जाता है।
610
इस मछली को भी ये स्पेशल बैटर में डुबाकर डीप फ्राई करते हैं।
710
इसके बाद दो स्पेशल पाव के बीच तंदूरी सॉस, प्याज, टमाटर, मेयोनीज मिलकर सलामी टिक्का रखा जाता है।
810
इसी तरह वेज मछली का बर्गर भी तैयार किया जाता है। इसमें चीज की मात्रा भी ज्यादा रखी जाती है।
910
इन बर्गर्स की यहां काफी डिमांड है। लोग इतने महंगे बर्गर्स को सिर्फ टेस्ट के कारण ही खाने के लिए भीड़ लगाते हैं।
1010
शाम होते ही इस शॉप में कस्टमर्स की भीड़ लगने लगती है। अब इस शॉप की चर्चा दिल्ली के बाहर भी होने लगी है। ये शॉप दिल्ली के गीता कॉलोनी में है, जिसके बारे में कॉलोनी के हर शख्स को जानकारी है। अपने ख़ास मेन्यू और फिर उसके दाम के कारण ही ये स्पेशल है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.