खड़े मूंग
मूंग की दाल बनाने की जगह अगर आप इसे भिगोकर अंकुरित करके इसका सेवन करते हैं तो यह हमारे शरीर को बेहिसाब फायदे देता है। यह प्रोटीन फाइबर और विटामिन बी से भरपूर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो हाई बीपी के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।