फूड डेस्क : गर्मी का सीजन आते ही लोग अपने आप हाइड्रेट रखने और लू से बचने के लिए ठंडे-ठंडे गन्ने का रस (Sugarcane juice) पीते हैं। कोरोना काल में बाहर जाकर गन्ने का रस पीना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में आप घर पर ही ताजा और स्वादिष्ट गन्ने का रस बना सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि ना हमारे पास रस निकालने की मशीन है और ना ही गन्ने है, फिर हम घर पर गन्ने का रस कैसे बना सकते हैं ? तो आपको बता दें कि घर में पड़ी 5 चीजों से आप मार्केट जैसा गन्ने का रस बना सकते हैं। तो बिना गन्ने के इसका जूस बनाने के लिए आपको चाहिए....
गुड़- आधा किलो
धनिया पत्ती
पुदीना
काला नमक
नींबू
स्टेप-1
गन्ने से ही गुड़ को बनाया जाता है। इसलिए आप इससे गन्ने का रस बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गुड़ को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
27
स्टेप-2
इसके बाद आप इसे आधे घंटे के लिए पानी में भी गला कर रख दें। अब गुड़ को पानी में अच्छे से घोल लें। इसे छान लें ताकि गुड़ में अगर कोई गंदगी हो तो वो अलग हो जाए।
37
स्टेप-3
अब मिक्सर पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, काला नमक डालकर ब्लेंड करें और फिर गुड़ का पानी डालकर एक बार फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
47
स्टेप-4
अब इसे एक छन्नी की मदद से छान लें। ताकि धनिया या पुदीना का बचा हिस्सा साफ हो जाए और आपको फ्लेवरफुल रस मिल सकें।
57
स्टेप-5
बाजार में मिलने वाले गन्ने के रस में एक फोम नजर आता है। घर पर इसमें फोम लाने के लिए, इसे हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें। (ये स्टेप आप स्किप भी कर सकते हैं।)
67
स्टेप-6
तैयार है मार्केट जैसा ताजा गन्ने का रस तैयार है। इसे ठंडा परोसें या बर्फ के टुकड़े डालें और इसका आनंद लें।
77
गन्ने के रस के फायदे
गन्ने का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और दांतों की समस्या भी कम होती है। गर्मी के दिनों में एक ग्लास गने का रस सारी थकान मिटा देता है। महंगी और अनहेल्दी कोल्ड ड्रिंक और पैकेट बंद जूस से ये काफी सेहतमंद और सस्ता होता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.