Published : Feb 02, 2021, 01:31 PM ISTUpdated : Feb 02, 2021, 01:43 PM IST
फूड डेस्क : डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता हैं। उन्हें खास देखरेख की जरूरत होती है। इस दौरान उन्हें अच्छे खानपान और कुछ पौष्टिक चीजों को खाना जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के बाद गुड़-सोंठ के लड्डू काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें गुड़ और सोंठ के अलावा गोंद, ड्रायफ्रूट्स और कई सारी चीजें मिलाई जाती है, जो महिलाओं को डिलीवरी के बाद बहुत ताकत देती हैं। हाल ही में मां बनी अनुष्का शर्मा (anushka sharma) से लेकर जल्द ही दोबारा मां बनने वाली करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan) भी इन लड्डू का सेवन करेंगी। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसको बनाने की सबसे आसान विधि..
गुड-सोंठ के लड्डू (Gur-Sonth ke Laddu) हर जच्चा को डिलीवरी के बाद खिलाएं जाते हैं। इसे मां को बहुत ताकत मिलती है और कमर दर्द से लेकर उसके सभी दर्द दूर हो जाते हैं।
211
लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
75 ग्राम पिसी हुई गोंद, 250 ग्राम पिसा हुआ छुहारा, 250 ग्राम सूखा पिसा हुआ नारियल, 250 ग्राम बारीक गुड़, 250 ग्राम घी, 75 ग्राम बादाम, 25 ग्राम खसखस, 25 ग्राम जैतून के बीज, 25 ग्राम सौंफ, 25 ग्राम इलायची, 15 ग्राम मेथी दाना, 1 जायफल, 50 ग्राम कमरकस,50 ग्राम पीपली, 50 ग्राम सोंठ, 1 बड़ा चम्मच अजवाइन और 1 बड़ा चम्मच हल्दी
311
लड्डू बनाने का तरीका
सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा से घी डालकर बादाम, जायफल, मेथी दाना, सौंफ, जैतून के बीज, छुहारा, खसखस, इलाइची और सूखे नारियल को हल्का भूरा होने तक भून लें। इसके बाद सभी सामग्रियों को बारिक काट लें या मिक्सर में थोड़ा दरदरा पीस लें। (आप इसमे अपनी पसंद के ड्रायफ्रूट्स भी डाल सकते हैं)
411
कड़ाही में एक और छोटा चम्मच घी डालें और गर्म होने पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गोंद डालकर तब तक पकाएं, जब तक कि यह फूल न जाएं। इसे भी बारिक पीस लीजिए। इसके साथ ही मिक्सर में सोंठ, कमरकस और पीपली को भी बारिक होने तक पीस लें।
511
इसके बाद कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी डालें। घी गर्म होने पर इसमें गुड़ डालें और उसे अच्छे से पिघला लें। इस पिघले हुए गुड़ में गोंद और ड्रायफ्रूटंस को मिक्स कर लें।
611
सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और एक छोटो पैन में थोड़ा से घी डालकर गरम होने के बाद उसके अजवाइन और हल्दी को छोंक लगाकर तैयार मिक्चर में मिला लें।
711
इसमें सोंठ, कमरकस और पीपली मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर हथेलियों पर घी लगाकर लड्डू बनाएं।
811
इन लड्डूओं को कई दिनों तक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
911
बता दें कि ये लड्डू प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से मां को स्तनपान कराने में मदद मिलती है और उनके शिशु के लिए कई पोषक तत्व मिल जाते हैं।
1011
इसके सेवन से प्रेग्नेंसी के बाद महिला को पेट दर्द व रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है।
1111
डिलवरी के बाद होने वाले पीरियड की अनियमितता को रोकने में भी यह कारगर साबित होता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.