चमत्कार: बिना जामन के घर पर जमा सकते हैं दही, हरी मिर्च डालते ही जमेगी मार्केट से भी टाइट दही

Published : Aug 31, 2020, 03:33 PM IST

फ़ूड डेस्क: इंसान के पेट के लिए दही काफी फायदेमंद होती है। ये पेट को ठंडक पहुँचाने के अलावा खाना पचाने में भी मदद करता है। आम तौर पर आपने देखा होगा कि दही जमाने के लिए लोग जामन का उपयोग करते हैं। यानी दूध में अगर थोड़ा सा जामन मिला दिया जाए तो दूध दही में बदल जाती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि जामन के बिना भी दही जमाई जा सकती है तो? आपको लगेगा कि हम आपसे झूठ बोल रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम आपको बिना जामन के दही जमाने का तरीका बताने जा रहे हैं। दूध को दही में  बदलने के लिए आपको जामन नहीं, बल्कि मिर्च की जरुरत पड़ेगी। जी हां, तो दही जमाने के इस अनोखे तरीके के लिए आपको चाहिए...  उबला हुआ दूध - 200- 300 मि. लीटर  हरी मिर्च - 2

PREV
18
चमत्कार: बिना जामन के घर पर जमा सकते हैं दही, हरी मिर्च डालते ही जमेगी मार्केट से भी टाइट दही

बिना जामन के दही जमाने के लिए सबसे पहले गैस पर दूध को चढ़ाकर खौला दीजिये। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब दूध को रूम टेम्पेरेचर तक ठंडा होने दें। 

28

अब आपको हम जामन बनाने की प्रक्रिया बताते हैं। अगर घर पर जामन नहीं है, तो एक बाउल में दूध लें। उसमें डंठल सहित दो हरी मिर्च डाल दें। यहां ध्यान रखना है कि मिर्च पूरी तरह दूध में डूबी रहे। 
 

38

अब इस कटोरी को ढँक कर 10 से 12 घंटे के लिए रख दें। अगर जगह गर्म हो तो और बेहतर है।  
 

48

इतनी देर में आपका जामन बनकर तैयार जो जाएगा। अब दूध को, जिसमें दही ज़माना है, उसे ले। इस दूध का तापमान उतना होना चाहिए, जितने में आपकी ऊँगली ना जले। 

58

इस दूध में तैयार जामन में से 1 चम्मच मिश्रण मिलाएं। कोशिश करें कि दही आप कैसरोल में जमायें। ऐसा इसलिए कि गर्मी से दही जल्दी जमेगा। 
 

68

अब 6 घंटे बाद कैसरोल का ढक्कन हटाएँ और चेक करें। लीजिये मलाईदार दही जम चुकी है। 
 

78

यहां ध्यान देने की बात ये है कि जामन बनाने के लिए जिस कटोरी में मिर्च डाल रहे हैं, उसमें डंठल होना चाहिए। डंठल में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं, तो दही को थोड़ा खट्टापन देता है। 

88

साथ ही दही को ज्यादा समय तक ताजा बनाए रखने के लिए उसे फ्रिज में रख दें। इससे दही ज्यादा समय के लिए ताजा रहेगी और वो खट्टी भी नहीं होगी। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories