फूड डेस्क : राजमा-चावल, छोले भटूरे या बटर चिकन-नान, इन खानों का नाम सुनते सी ही मुंह में पानी आ जाता है। हमारे फेवरेट क्रिकेटर्स को भी इन सब खानों का बहुत शौक हैं। लेकिन फिटनेस और खेल में एक्टिव रहने के चक्कर में उन्हें इनसे दूर रहना पड़ता है। हालांकि, जब उन्हें उनका मन ललचाता है, तो वो इसे खाने से पीछे नहीं हटते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, धोनी-कोहली से लेकर सचिन-सहवाग तक का मन खाने की किस चीज को देखकर ललचा जाता है।
एमएस धोनी
39 साल की उम्र में भी एमएस धोनी की फिटनेस का जवाब नहीं है। घंटों एक्सरसाइज करने के साथ ही वह खाने में भी काफी कंट्रोल रखते हैं। हालांकि अपने चीट डे में उनको बटर चिकन-नान, कबाब और चिकन टिक्का पिज्जा के खाना बहुत पसंद है।
212
विराट कोहली
फिटनेस फ्रीक विराट कोहली को 'सुशी' बेहद पसंद है। हालांकि उन्हें दिल्ली के फेमस छोले-भटूरे भी बहुत पसंद हुआ करते थे, अपने स्ट्रगल के दिनों में वह खूब छोले-भटूरे खाया करते थे। लेकिन, बाद में फिटनेस के कारण उन्होंने इसे खाना छोड़ दिया और अब केवल बॉयल और ग्रिल्ड फूड ही खाते हैं।
312
युवराज सिंह
युवराज सिंह को कॉन्टिनेंटल खाना पसंद है लेकिन उन्हें चाइनीज खाने से नफरत है। जहां तक इंडियन खाने की हो, तो उन्हें कढ़ी-चावल और मटर पनीर बहुत पसंद है।
412
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। वह एक दिन 24-24 अंडे खा लेते हैं। हालांकि, आलू पराठों के लिए रोहित शर्मा का मन तरसता हैं, क्योंकि उन्हें वह कम खाने को मिलते है।
512
शिखर धवन
भारतीय टीम के गब्बर को कढ़ाई चिकन बहुत पसंद हैं। इसके अलावा उन्हें नॉर्थ इंडिया का खास बटर चिकन मसाला और हैदराबादी चिकन बिरयानी भी बहुत पसंद हैं।
612
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर को खाने का बहुत शौक हैं। उन्हें कीमा पराठे, प्रॉन मसाला, लस्सी, सुशी और साशिमी सहित कई चीजें पसंद हैं। वह अपने किचन में मुंबई का फेमस वड़ा पाव बनाते भी नजर आए थे।
712
वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग बड़े फूडी है। उनको बिरयानी खान बहुत पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था, कि 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने अपने दोस्तों और साथियों के साथ खूब बिरयानी खाई थी।
812
रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया के कैरम बॉल स्पेशलिस्ट रविचंद्रन अश्विन वेजिटेरियन हैं। उन्हें अपनी मां के हाथ से बनाई हुई पनीर शिमला मिर्च बेहद पसंद है।
912
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह को पंजाबी खाना बहुत पसंद है। आलू पराठे के साथ उन्हें दही, पुदीने की चटनी और अचार मिल जाए, तो क्या ही कहना।
1012
गौतम गंभीर
पूर्व खिलाड़ी और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के राजमा चावल बहुत पसंद है।
1112
सौरव गांगुली
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को बंगाली खाना बहुत पसंद है। जिसमें उन्हें रॉयल बिरयानी, आलू पोश्तो और चिंगरी माछेर मलाइकारी खाना अच्छा लगता है।
1212
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ को घर में बना साधारण खाना ही पसंद हैं। हालांकि, कभी-कभी वह बटर क्रैब जरूर खाते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.