फूड डेस्क : साउथ इंडियन (South Indian) खाने का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। यह ना सिर्फ खाने में बहुत स्वादिष्ट होता हैं, बल्कि सेहत के हिसाब से भी बहुत फायदेमंद है। लेकिन घर पर साउथ इंडियन खाना बनाना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि इसके लिए पहले दाल चावल को रात भर भिगोना पड़ता है, फिर पीसना और खमीर लाना पड़ता है, पर आज हम आपको बताते हैं साउथ इंडिया की सबसे फेमस देश मेदू वड़ा को झटपट बनाने की रेसिपी। जी हां, इसे बनाने के लिए आपको ना चावल भिगोने की जरूरत पड़ेगी और ना ही पीसने की। बस झटपट आप घर में मौजूद पोहे से इसे बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 कप पोहा
2 कप दही
2 कटी हुई हरी मिर्च
एक मुट्ठी कटा हरा धनिया
5-6 करी पत्ता
एक चुटकी हिंग
1/2 टी-स्पून जीरा
1/2 टी-स्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक
नमक स्वादानुसार
1 टेबल-स्पून चावल पाउडर/सूजी (ऑप्शनल)
इंस्टेंट मेदू वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को एक कटोरे में निकालिए। इसको अच्छे से धोने के बाद इसका सार पारी निकाल दीजिए और कुछ देर के लिये इसे ऐसे ही रहने दीजिए।
25
इस बीच सारी सामग्री को काट लीजिए। पोहा भीग जाने के बाद इसमें अब थोड़ा सा दही डालें और मसलना शुरू करें। याद रहें कि हमें इसे थोड़ा-थोड़ा करके दही डालना है।
35
आटा कड़क होने पर आवश्यकता अनुसार दही डालें और तब तक मसले जब तक कि नरम आटा न बन जाए। अगर आटा ज्यादा पतला है तो आप थोड़ा सा चावल का पाउडर या सूजी मिला सकते हैं।
45
अब बची हुई सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब तैयार आटे से मध्यम आकार की गोल चपटी डिस्क बना लें और फिर अपनी उंगली से बीच में छेद कर लें।
55
सारे वड़े बन जाने के बाद थोड़ा सा तेल गर्म करके एक-एक करके सुनहरा होने तक तल लें। तैयार है आपके झटपट बनने वाला मेदू वड़ा। इसे गरमागरम हरी चटनी या नारियल की के सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.