फ़ूड डेस्क: आपने आजतक कई तरह की चटनी खाई होगी। भारत में आम से लेकर धनिया और पुदीना की चटनी भी घर-घर में बनाई और खाई जाती है। लोग चटनी को खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए सर्व करते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं उसे पढ़कर आप शॉक रह जाएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं लौकी के छिलकों से चटनी बनाने की विधि। यानी जिस छिलके को आप कचरे में फेंक देते थे, उससे भी बनाई जाती है बेहद स्वादिष्ट चटनी। इसके लिए आपको कुछ ख़ास मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। तो लौकी के छिलकों की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए होगी... 1 लौकी का छिलका
मूंगदाल, उड़द की दाल
1 चम्मच तेल
1 चम्मच जीरा
1 हरी मिर्च
लहसुन
हींग
इमली
नारियल घिसा हुआ
सरसों के दाने
लाल मिर्च
लौकी के छिलकों की चटनी बनाने के लिए एक छोटे साइज की लौकी लें। ये भारी होनी चाहिए ताकि लौकी के छिलकों में जूस हो।
29
अब इसे अच्छे से छील लें और छिलकों को एक बर्तन में जमा कर लें। अगर लौकी छोटी और फ्रेश होगी तो छिलके नर्म होंगे।
39
अब एक पैन में थोड़ा तेल डालें। हल्का गर्म होते ही इसमें उड़द दाल और चने की दाल डाल दें। इसे हल्का भूनना है।
49
इसके बाद पैन में एक चम्मच जीरा डालें। थोड़ी देर बाद उसके चटकने के साथ ही उसमें एक चम्मच हींग डाल दें। साथ में 1 हरी मिर्च और लहसुन भी डाल दें। इसे फ्राई कर लें।
59
जब ये भून जाए तो इसमें लौकी के छिलके डाल दें। इसे अच्छे से भूनें। फिर इसमें नमक डालकर मिक्स कर लें। इसे भून लें।
69
अब गैस को ऑफ कर इसे ठंडा कर मिक्सी के जार में डालें। इसमें इमली और सूखा नारियल डालें। थोड़े से पानी के साथ इसे पीसें।
79
इसे गाढ़ा पेस्ट जैसा पीस लें। इसे बहुत पतला नहीं करना है। ये जितना गाढ़ा होगा उतना अच्छा बनेगा। अब चटनी के लिए तड़का बनाएंगे।
89
तड़के वाला पैन गैस पर चढ़ाएं। इसमें तेल डाल कर गर्म करें। अब इसमें दो लाल मिर्च डालें। साथ ही 1 चम्मच सरसों के दाने। जब वो चटक जाए तब इसमें करी पत्ते डाल दें।
99
अब तड़के को चटनी के ऊपर डालें। लीजिये तैयार है लौकी के छिलके की चटनी। ये खाने में बेहद टेस्टी होती है। इसे जरूर ट्राई करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.