भंडारे में इस सीक्रेट तरीके से बनाया जाता है कड़ा प्रसाद, पानी मिलाते हुए भूल से भी ना करें ये गलती

Published : Jul 21, 2020, 03:20 PM IST

फ़ूड डेस्क: लॉकडाउन ने दुनिया के साथ ही साथ मंदिर-मस्जिद और गुरुद्वारों को भी बंद करवा दिया है।भगवान को भी इस समय में भक्तों से दूर रखा जा रहा है। ऐसे में लोग घर पर ही भगवान की पूजा कर रहे हैं। लेकिन क्या इस लॉकडाउन में आप मंदिर-गुरुद्वारे में बनने वाला प्रसाद मिस कर रहे हैं। अगर हां, तो आज हम आपको ख़ास कड़ा प्रसाद बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस प्रसाद को बनाने का खास तरीका है। चार चीजों से बनने वाले इस कड़ा प्रसाद के लिए आपको चाहिए...  100 ग्राम गेहूँ का आटा 100 ग्राम घी 100 ग्राम चीनी 200 ग्राम पानी

PREV
110
भंडारे में इस सीक्रेट तरीके से बनाया जाता है कड़ा प्रसाद, पानी मिलाते हुए भूल से भी ना करें ये गलती

कड़ा प्रसाद बनाने के लिए आपको सिर्फ चार चीजें चाहिए। गेंहू के आटे के साथ घी, चीनी और पानी।  

210

अब सबसे पहले कड़ाही गर्म करें। अब इसमें घी डाल लें। 

310

जब घी एकदम गर्म हो जाए तब इसमें आटा मिलाएं। 

410

अब आटे को अच्छे से घी में मिला लें। 

510

जब घी में आटा अच्छे  मिक्स हो जाए, तब उसमें चीनी मिलाएं। 

610

अब आता है वो समय जब इसमें पानी मिलाना पड़ता है। हलवे में पानी डालने का एक ख़ास तरीका होता है। 

710

दरअसल, जब आटे में चीनी पूरी तरह पिघल जाए तब उसमें पानी मिलाते हैं। 
 

810

साथ ही हलवे में खौलता हुआ पानी मिलाया जाता है। इससे प्रसाद में ढेले नहीं पड़ेंगे। 

910

अब इसे लगातार चलाते रहे। कुछ देर में आटा बेहद गाढ़ा हो जाएगा। 

1010

जब आटे से घी अलग होने लगे  तो समझ जाइये कि हलवा तैयार हो जाएगा। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories