घर पर आसानी से बनाएं 500 रूपये किलो वाला अमूल चीज, दूध खौलाते समय बस करना होगा 1 छोटा सा काम

Published : Jul 31, 2020, 06:34 PM ISTUpdated : Jul 31, 2020, 06:35 PM IST

फूड डेस्क: खाने में चीज मिलाते ही उसका स्वाद पूरा बदल जाता है। बात अगर भारत की करें, तो यहां चीज को पिज्जा में ही खाया जाता है। हालांकि, अब पिज्जा से इसका स्वाद बच्चों के साथ बड़ों को इतना पसंद आ चुका है कि वो इसे कई चीजों में जैसे सैंडविच, पराठे में भरकर खाने लगे हैं। भारत में आमतौर पर हर घर में अमूल चीज का इस्तेमाल होता है। लेकिन ये काफी महंगे होते हैं। मार्केट में अमूल चीज का छोटा पैकेट 120 में मिलता है तो 1 केजी के पैकेट का दाम 450 से 500 के बीच। लेकिन आज हम आपको घर पर ही अमूल चीज  बनाना सीखाने वाले हैं। इसे बनाना काफी आसान है। बस आपको दूध को गर्म करते हुए 1 छोटी सी चीज ध्यान में रखनी होगी। तो अमूल चीज बनाने के लिए आपको चाहिए...   1 लीटर दूध (फुल क्रिम) (बिना उबला) 2 बड़े चम्मच नींबू का रस  

PREV
18
घर पर आसानी से बनाएं 500 रूपये किलो वाला अमूल चीज, दूध खौलाते समय बस करना होगा 1 छोटा सा काम

अब इस दूध को गर्म होने के लिए पतीले में डालकर चलाएं। ये काफी अहम स्टेप है। 

28

आपको ध्यान रखना है कि दूध उतना ही गर्म हो, जितना आपकी ऊँगली सह पाए। जी हां, दूध को खौलाना नहीं है। अब गैस को बंद करके तुरंत बर्तन को नीचे उतार लें। बर्तन को उतारना जरुरी है, वर्ना गैस की हीट से दूध गर्म हो जाएगा। 

38

अब इसमें एक चम्मच नींबू डाल दें। निम्बू डालने के बाद लगातार दूध को चम्मच से चलाते रहे।  

48

आधे घंटे तक दूध को चलाएं। जब पानी अलग हो जाए तो जो पनीर जैसे फ़टे दूध को लगा कर लें। 

58

अब इसमें हलका गर्म पानी मिलाएं। इससे अच्छे से दबा लें। 

68

अब इसमें ठंडा पानी मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से निचोड़ लें। 

78

 इसे एक फ़्लैट प्लास्टिक शीट पर बिछा लें। इसमें मिश्रण डालें और इसे सेट होने के लिए फ्रिज में दो घंटे के लिए रख दें। 

88

आप चाहें तो दूध में नमक मिलाकर इसे नमकीन भी बना सकते हैं। तो तैयार है आपका अमूल चीज। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories