Published : Jul 27, 2020, 04:31 PM ISTUpdated : Jul 27, 2020, 04:47 PM IST
फ़ूड डेस्क: जबसे कोरोना आया है, तबसे बाहर का खाना सब अवॉयड कर रहे हैं। लॉकडाउन में कई तरह के चलन देखने को मिले। इसमें घर पर तरह-तरह के फ़ूड आइटम्स बनाना भी शामिल है। खासकर बच्चों की डिमांड में पिज्जा ही हमेशा से रहा है। मम्मियां भी काफी होशियार हैं। कई ने रोटी पिज्जा तक बनाकर बच्चों की क्रेविंग शांत की। लेकिन कई बार चीज खत्म हो जाने पर बच्चे होशियारी पकड़ लेते हैं। पिज्जा में चीज ही एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो इसका टेस्ट बदल देता है। लेकिन मार्केट में चीज काफी महंगा मिलता है। ऐसे में आज हम आपको चीज बनाने का एक सीक्रेट तरीका बताने जा रहे हैं। आप पनीर को ही चीज में बदल सकती है। जी हां, आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे बताए तरीके से आप पनीर को ही चीज में बदल सकते हैं। पनीर को चीज बनाने के लिए आपको चाहिए... पनीर 250 ग्राम
घी 5 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच
मैदा डढ़ चम्मच
नमक आधा छोटा चम्मच
मिक्सर ग्राइंडर
पनीर को चीज में बदलने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
28
अब इन टुकड़ों को ग्राइंडर में डालें। अब इसमें आपको कुछ चीजें मिलानी पड़ेगी।
38
ग्राइंडर में पनीर के साथ घी, हल्दी, नमक और मैदा डालें। अब इन्हें पीस लें।
48
इस पेस्ट को किसी डिब्बे या बर्तन में रखकर सेट कर लें।
58
अब तैयार पेस्ट को फ्रिज में सेट होने के लिए दो से तीन घंटे रख दें।
68
जब चीज अच्छे से जम जाए तो इसे बाहर निकालें।
78
अब इसे बर्तन से निकालकर एल्युमुनियम फॉयल में लपेटें। जब भी यूज करना हो, इसे निकालकर ग्रेट करें।
88
ये बिलकुल मार्केट वाले चीज का टेक्स्चर देगा। उतना ही क्रीमी को टेस्टी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.