लोहे के काले तवे पर रोटी की जगह बनाएं ऐसा लाजवाब चिकन, 5 मिनट में कर देगा KFC को भी फेल

Published : Sep 30, 2020, 01:04 PM IST

फ़ूड डेस्क: भारत में चिकन क़ाफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे कम नॉन-वेज भारत में ही खाया जाता है। चिकन करी तो आपने कई बार खाई होगी। साथ ही भारत में अब लोगों को केएफसी चिकन भी काफी भाने लगा है। लेकिन आज हम आपको ऐसे आसान से चिकन की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसके सामने हर रेस्त्रां का चिकन फेल हो जाएगा। इसे बनाना कोई मुश्किल भी नहीं है। लोहे के काले तवे पर बेहद आसानी से ये चिकन तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए जरुरी सारे मसाले आपके किचन में ही मौजूद है। तो आइये आपको बनाना सिखाते हैं तवा मसाला चिकन फ्राई। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए...  लोहे का तवा  1 केजी चिकन  अदरक-लहसुन का पेट  हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर  2 बारीक कटे टमाटर, 1 प्याज  गरम मसाला 

PREV
18
लोहे के काले तवे पर रोटी की जगह बनाएं ऐसा लाजवाब चिकन, 5 मिनट में कर देगा KFC को भी फेल

सबसे पहले लोहे ले तवे पर चार चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अगर आपके पास लोहे का बड़ा तवा नहीं है तो इसे लोहे की कड़ाही पर बना लें। 

28

इस तेल में अब एक केजी चिकन डाल कर भूनेंगे। इसे 5 मिनट तक भूनना है जब तक ये ब्राउन ना हो जाए। 

38

5 मिनट हाइ फ्लेम पर रखने के बाद इसमें एक चम्मच अदरक और 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट मिलाएंगे। इसे तब तक भूनेंगे जब तक इनका कच्चा स्मेल ना निकल जाए। 
 

48

1 मिनट बाद चिकन में कटे हुए दो टमाटर मिला दें। इसे अब अच्छे से भूनना है। तब तक भूनें जब तक टमाटर गल ना जाए। 

58

अब इसमें मसाले मिलाने है। एक एक चम्मच हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर मिलाएं। आंच धीमी कर दें ताकि मसाले ना जले। 

68

थोड़ी देर बाद इसमें नमक मिलाएं। थोड़ी देर बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिला दें। साथ ही इसे 15 मिनट के लिए ढंक दें। 

78

15 मिनट बाद ढक्कन हटाएँ। इसमें गरम मसाला डालें। साथ ही एक कटा प्याज, हरी मिर्च डालें। साथ ही इसमें एक नींबू का रस मिला दें। 
 

88

5 मिनट तक ढंकने के बाद दुबारा इसे चलाएं। आखिर में इसमें धनिया पत्ती डालें। लीजिये तैयार है तवा स्टाइल चिकन फ्राई। 

Recommended Stories