शनिवार की बची हुई खिचड़ी से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरुरत

Published : Mar 21, 2021, 01:35 PM IST

फ़ूड डेस्क: भारत में लोग किसी भी बीमारी में खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। खिचड़ी बनाने में जितनी आसान है, उतनी ही आसानी से ये पच भी जाती है। शनिवार को कई घरों में खिचड़ी बनाई जाती है। अगर आपके घर में खिचड़ी बच गई है तो आप इससे टेस्टी पराठे भी बना सकते हैं। खिचड़ी के पराठे काफी स्वादिष्ट होते हैं। साथ ही इन्हें बनाना भी काफी आसान है। खिचड़ी के पराठे बनाने के लिए आपको चाहिए....  3 कटोरी गेंहू का आटा 1 कटोरी बची हुई खिचड़ी 1 चम्मच लाल मिर्च 1/2 चम्मच नमक 1/2 चम्मच हल्दी 1/2 चम्मच अजवाइन 1 चम्मच लहसून लाल मिर्च की चटनी 4 चम्मच तेल 

PREV
16
शनिवार की बची हुई खिचड़ी से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरुरत

बची हुई खिचड़ी से पराठे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा छान लें। अब इसमें सारे मसाले डाल दें। 
 

26

अब इसमें लहसुन कूटकर डाल दें। आप चाहें तो बेहतर स्वाद के लिए हरी मिर्च भी कूटकर डाल सकते हैं। 

36

अब आटे में बची हुई खिचड़ी डालें। खिचड़ी को आटे में डाले और हलके हाथ से इसे मिला दें। 

46

आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और उसे अच्छे से गूंद लें। आटा ना काफी सख्त गुंदे ना काफी सॉफ्ट। इसे मीडियम रखें। 

56

अब इसकी लोइयां बनाकर पतला-पतला बेल लें। इसे लोहे के तवे पर डालकर दोनों तरह से गोल्डन होने तक सेंक लें। 

66

घी लगाकर इसे सेंकें। लीजिये तैयार है बची हुई खिचड़ी से स्वादिष्ट पराठे।  

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories