अब बर्बाद नहीं होंगे दोपहर के बचे चावल, बासी भात से घर पर बनाएं सबसे सॉफ्ट इडली

Published : Jan 02, 2021, 05:29 PM IST

फूड डेस्क: घर पर लोग सदस्यों की संख्या के हिसाब से खाना बनाते हैं।  लेकिन ऐसा कई बार होता है कि खाना एक्स्ट्रा बच जाता है। कई बार दोपहर में चावल बच जाते हैं। आपने इन बचे चावलों को फ्राई कर कई बार खाया होगा। लेकिन हर बार बचे चावलों को फ्राई कर खाना एक समय के बाद बोरिंग हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको इन बचे चावलों से एक नई डिश बनाना सिखाने जा रहे हैं। इन बासी चावल से आप बना सकते हैं इंस्टेंट फ्लफी इडली। जी हां, इस इडली को बनाने के लिए आपको चावल को घंटों पानी में भिगोने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। तो बासी चावल से सॉफ्ट इडली बनाने के लिए आपको चाहिए...  1 कप बचे हुए चावल 1 कप सूजी 1/2 कप दही 1 चम्मच राई 1 चम्मच तेल 1 ईनो 1/2 चम्मच नमक पानी

PREV
110
अब बर्बाद नहीं होंगे दोपहर के बचे चावल, बासी भात से घर पर बनाएं सबसे सॉफ्ट इडली

कई बार घर पर चावल बच जाते हैं। ऐसे में इन पके हुए बासी चावल से आप बना सकते हैं इंस्टेंट इडली। इसके लिए बचे चावल को मिक्सी में भर लें। 
 

210

अब जार में थोड़ा पानी मिलाएं और अच्छे से पीस लें। बचे चावल का ये पेस्ट ना ज्यादा पतला होना चाहिए ना ही काफी गाढ़ा। 

310

अब इस पेस्ट को जार से निकाल लें। इसमें अब अब आप सूजी मिलाएं। इसके साथ ही इसमें नमक, दही और पानी डाल दें। 

410

इस पेस्ट को अच्छे से फेंट लें। अभी इसमें आपको ईनो नहीं डालना है। इसके अलावा सभी इंग्रीडिंएट को मिला लें।  

510

अब दूसरे बर्तन में तेल गर्म करें। इसमें राई डालें। राई के चटकने पर आंच को धीमा कर दें।  

610

जब राई अच्छे से चटक जाए, तब इसे मिश्रण में मिला दें। अब चावल के पेस्ट को एक बार फिर अच्छे से फेंट लें। 

710

इस स्टेज पर मिश्रण में ईनो डाल दें। ईनो मिलाते ही मिश्रण में खमीर उठ जाएगा। अब इसे हल्का से चला लें। लेकिन ज्यादा ना फेंटे। 

810

अब इडली के सांचों में तेल लगा दें। जब ये अच्छे से ग्रीस हो जाए तो उसमें इडली का तैयार घोल डाल दें।  

910

स्टीमर में पानी डालकर सांचों को उसमें भर दें। सांचे को अच्छे से ढंक का दस मिनट तक भाप में इडली को पकाएं। 

1010

10 मिनट बाद  इडली को निकाल लें। जब वो ठंडे हो जाए तो सांचे से चम्मच की मदद से उन्हें निकाल लें। लीजिये तैयार है बासी चावल से बेहद सॉफ्ट इडली। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories