यह सात जंक फूड सेहत के लिए है फायदेमंद, बस इस तरह करें इनका सेवन

Published : Jul 21, 2022, 11:16 AM IST

फूड डेस्क : जंक फूड यानी कि पिज़्ज़ा, बर्गर, चॉकलेट, केक खाना किसे पसंद नहीं होता है? लेकिन हेल्थ को ध्यान में रखते हुए हमें इन खानों को अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर सही तरीके से हम जंक फूड खाए तो यह हमारे सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। जब बात जंक फूड की हो रही है तो बताते चले कि 21 जुलाई को पूरे देश में नेशनल जंक फूड डे (National junk food day 2022) मनाया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं सात ऐसे जंक फूड जो आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते है और आप इन्हें आराम से खा सकते हैं...

PREV
17
यह सात जंक फूड सेहत के लिए है फायदेमंद, बस इस तरह करें इनका सेवन

पॉपकॉर्न 
मूवी के दौरान पॉपकॉर्न खाना किसे पसंद नहीं होता। लेकिन डाइट कॉन्शियस लोग अक्सर इसे खाने से परहेज करते हैं। आपको बता दें कि घर पर बनाए गए पॉपकॉर्न काफी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इसमें बटर या तेल कम मात्रा में डाला जाता है। जबकि पॉपकॉर्न मक्के ले बनाए जाते हैं जो कि बी कॉम्पलेक्स, विटामिन ई और अन्य मिनरल्स से भरपूर होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को फायदा पहुंचाता है।

27

डार्क चॉकलेट 
डार्क चॉकलेट में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है और यह हार्ट के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इतना ही नहीं डार्क चॉकलेट का सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां भी कम होती है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व तनाव को कम करने में भी मदद करते हैं। डिप्रेशन से पीड़ित मरीजों के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।
 

37

आइसक्रीम 
जी हां कुछ आइसक्रीम हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें दूध और क्रीम की मात्रा ज्यादा होती है, जो कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है जो हमारी स्किन, हड्डियों इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

47

स्वीट पोटैटो चिप्स 
आलू के चिप्स की जगह अगर आप शकरकंद के चिप्स खाते हैं तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा कम होती है और इसका स्वाद भी कुछ-कुछ आलू की तरह ही होता है। स्वीट पोटैटो खाने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है और दिल की बीमारियां भी नहीं होती है।

57

पाव भाजी
पाव भाजी एक ऐसा फास्ट फूड है जो लगभग सभी को पसंद होता है। यह आपको हर गली-नुक्कड़ पर मिल जाता है। इसकी भाजी में हरी मटर, फूलगोभी, आलू, गाजर, फ्रेंच बीन्स आदि का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए फायेदमंद होता है। आप इसे और भी अधिक हेल्दी बनाने के लिए मैदा की जगह गेंहू के पाव का इस्तेमाल कर सकते हैं।

67

भेलपुरी
हेल्दी फास्ट फूड में भेलपुरी एक और बढ़िया विकल्प है। भेलपुरी फूले हुए चावल से बनता है, जिसे मुरमुरा कहा जाता है। इसमें ढेर सारी सब्जियां जैसे- टमाटर, प्याज और आलू मिलाया जाता है। यह एक लाइट और हेल्दी स्नैक होता है।
 

77

दही भल्ला
दही भल्ला हर सबसे आम स्ट्रीट फूड में से एक है। यह एक ऐसी डिश है जो खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही हेल्दी भी। यह फास्ट फूड दही और वड़े से बनता है और इसे कद्दूकस किए हुए चुकंदर, धनिया पत्ती, अनार से सजाया जा सकता है। यह व्यंजन पेट के लिए भी हल्का होता है और पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है।

Recommended Stories