Published : Oct 24, 2020, 01:53 PM ISTUpdated : Oct 24, 2020, 01:57 PM IST
फूड डेस्क : 17 अक्टूबर से शुरू हुई शारदीय नवरात्र (Navratri) 25अक्टूबर को खत्म होगी। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में भक्त प्याज-लहसुन तक खाना छोड़ देते हैं। साथ ही कई भक्त इस दौरान मां जगदम्बा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। कई बार लोग व्रत के दौरान खाना पीना बिलकुल कम कर देते हैं, ऐसे में व्रत पूरा होने के बाद वह ऐसा कुछ खाते है, जिससे उनकी तबियत अचानक खराब हो जाती है। बदहजमी, पेट की तकलीफ और भी कई परेशानी होती है। ऐसे में सवाल होता है कि व्रत के तुरंत बाद ऐसा क्या खाया जाएं कि आप अपनी रूटीन लाइफ में बिना किसी तकलीफ के वापस जा सकें? तो चलिए आज आपकी इसी समस्या को दूर करते है और आपको बताते हैं कि कैसे अपना व्रत खोलना चाहिए और क्या खाना चाहिए।
नवरात्रि में भक्त माता को प्रसन्न करने नौ दिन तक व्रत करते हैं। व्रत के दौरान अधिकतर लोग अपने खाने का ध्यान नहीं रखते, इसलिए जब 9वें दिन वो व्रत खोलते है, तो उनकी तबियत अचानक खराब हो जाती है।
28
9 दिन उपवास के दौरान की लोग पूरे दिन भूखे रहते हैं, जिसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है। कुछ लोग व्रत को डाइटिंग (Fasting Diet) का ऑप्शन समझते हुए महज इसलिए व्रत रखते हैं कि इससे वजन कम हो जाएगा। लेकिन कई बार इसका नेगेटिव असर पड़ जाता है।
38
9 दिन भूखे रहने के बाद जब इंसान कोई भी आहार लेता है, तो उसे एकदम से खाने से उसका शरीर खाने को पचा नहीं पाता है, इसलिए उन्हें बदहजमी, पेट दर्द और गैस की समस्या हो जाती है।
48
भारत में कई जगह अष्टमी पूजी जाती है, तो कई जगह नवमी के दिन पूजन होता है। ऐसे में लोग या तो अष्टमी पर व्रत खोलते है या नौ दिन पूरे होने के बाद। कहा जाता है कि व्रत तो माता को चढ़ाई हलवा, पूड़ी और काले चने के साथ ही खोला जाता है। लेकिन इसे पेट भरने के लिए कतई मत खाइए। इसे भोग की तरह थोड़ा सी ही खाएं, क्योंकि ये थोड़ा हेवी खाना होता है।
58
अगर आपने पहली बार व्रत किया है, तो उपवास खोलने के बाद आपको घबराहट का अहसास हो सकता है। क्योंकि आपका शरीर इसका आदी नहीं है। शरीर में कंपन या घबराहट महसूस होना मतलब आपके शरीर में शुगर लेवल कम हो रहा है। इसको कंट्रोल करने के लिए आपको हेवी खाने की जगह हेल्दी फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
68
9 दिन के बाद एकदम से खाने में रोटी शामिल नहीं करनी चाहिए। सब्जी और सलाद की मात्रा में रोटी कम खानी चाहिए। धीरे-धीरे आप रोटी की संख्या बढ़ाकर अपने पहले वाली डाइट फॉलो कर सकते हैं।
78
कई लोगों को लगता है कि 9 दिन व्रत करके उनका वजन कम हो जाएगा, जबकि व्रत के दौरान कई घंटों तक भूखा रहने के बाद न चाहते हुए भी लोग ओवर ईटिंग कर लेते है, जिससे उनका वजन और बढ़ जाता है। उपवास का असली फायदा फलाहार में ही है, इसलिए हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए।
88
उपवास के बाद एक बार में अधिक या भारी भोजन लेने से पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। इस दौरान ऑयली फूड का सेवन न करें। व्रत खोलने के बाद ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, क्योंकि यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.