नवरात्र-दीवाली में घर ले आएं हैं ढेर सारे फ्रूट? इस तरह रखेंगे तो लंबे समय तक खराब नहीं होंगे फल- फूल

फूड डेस्क : त्योहारों का सीजन अब शुरू हो गया है। फिलहाल नवरात्र चल रही है, इसके बाद दशहरा, दीवाली और बहुत सारे त्योहार। फेस्टिव सीजन में अक्सर हम खाने के लिए ढ़ेर सारे फल लाकर रखते हैं। साथ ही डेकोरेशन के लिए फूल भी लाते हैं, लेकिन अक्सर फल-फूल लंबे समय तक फ्रिज में रखने पर खराब हो जाते हैं और हमें न चाहते हुए भी उन्हें फेंकना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि अगर इन्हें सही तापमान पर स्टोर किया जाए तो ये 26 हफ्तों तक फ्रेश रह सकते हैं। यानी नवरात्र से लेकर ग्यारस तक आप फल और फूलों को फ्रेश रख सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है इन्हें ताजा रखने के क्विक टिप्स।

Asianet News Hindi | Published : Oct 23, 2020 5:05 AM IST

19
नवरात्र-दीवाली में घर ले आएं हैं ढेर सारे फ्रूट? इस तरह रखेंगे तो लंबे समय तक खराब नहीं होंगे फल- फूल

केला हर मौसम में मिलने वाला फल है। यह सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। इन्हें हफ्तों के लिए तो स्टोर नहीं किया जा सकता लेकिन 8 दिन तक आप इन्हें फ्रेश रख सकते हैं। इसके लिए आप हमेशा पीले रंग के केले खरीदे और इसके डंढल को प्लास्टिक से रैप करके टांग दें, इससे केले जल्दी नहीं पकेंगे।

29

सेब, संतरे, आलूबुखारा इन फलों को आप एक फ्रूट बाउल के साथ फ्रिज में रख सकते हैं। इसे स्टोर करने के लिए फ्रीज का तापमान -1 से +2 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इस तरह इन फल को फ्रिज में 10 से 12 सप्ताह के लिए ताजा रखा जा सकता है।

39

रस भरे फल जैसे स्ट्राबेरी, रसभरी या जामुन को स्टोर करने से पहले आप इन्हें गुनगुने पानी से धोकर पोछ लें। सूख जाने पर इन्हें फ्रिज में स्टोर करें। इससे ये कई सप्ताह तक चल सकते हैं।

49

कोशिश करें कि फलों को लंबे समय के लिए कटा हुआ नहीं रखें। लेकिन, कभी कभी ऐसा हो ही जाता है कि आपको सेब या अन्य फल काटकर रखना पड़ता है। ऐसे में आप सेब के ऊपर एप्‍पल साइडर वेनिगर की बूंदे डाल दें और फिर इसे कंटेनर में रख दें। यदि आपको एप्पल साइड वेनिगर नहीं मिला रहा है तो किसी अन्य सिरके या नींबू के रस का भी उपयोग कर सकते हैं।

59

अक्सर पपीता काटकर फ्रिज में रखना पड़ता है। ऐसे में इसे फ्रेश रखने के लिए एक साफ रैपिंग शीट से रैप कर फ्रिज में रखें। इससे पपीता बहुत दिन तक ताजा बना रहेगा।

69

कटे हुए तरबूज और अनानस के टुकडों को भी एक प्‍लास्‍टिक की पॉलीथीन में रख दीजिए। अगर आप इन्‍हें किसी प्‍लास्‍किट की पॉलीथीन में बांध कर रखते है, तो इससे फल में नमी आ जाती है और वे कई दिनों तक चलते हैं।

79

फलों के साथ ही आप फूलों को भी फ्रेश रख सकती हैं। अगर आपके फ्लावर फूलदान में रखें है तो इसमें तांबे का सिक्का या ऐसप्रिन की गोली रखने से वह लंबे समय तक ताजा रहते हैं।

89

अगर गुलाब के फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रखना है तो केले के छिलकों को वास में डालें। दरअसल, गुलाब के फूलों को पोटैशियम की जरूरत होती है जो उसे केले के छिलकों से मिल सकता है।

99

फूलों को फ्रिज में स्टोर करने से पहले इन्हें एक गीले कपड़े में लपेट दें। ध्यान रखें कि ये फ्रिज में रखी हुई अन्य खाने की चीजों से इसे अलग ही रखा जाएं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos