नींबू को फ्रिज में रखना सही या गलत? आज जान जाएं गूगल पर लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल का जवाब

फूड डेस्क: फ्रिज का इन्वेंशन इंसान के लिए वरदान साबित हुआ। किसी भी चीज को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए फ्रिज सबसे बेस्ट तरीका है। लेकिन लोगों ने फ्रिज में सारी चीजें डालनी शुरू कर दी। जिन चीजों को फ्रिज में नहीं भी रखना चाहिए उसे भी जाने-अनजाने लोग फ्रिज में स्टोर करने की गलती कर बैठते हैं। अक्सर लोग इकठ्ठा नींबू खरीदते हैं और इसे ज्यादा समय तक फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन क्या नींबू को फ्रिज में रखना सही है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, कि नींबू के साथ ही और कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से ये चीजें फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान करने लगती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2020 9:20 AM IST

110
नींबू को फ्रिज में रखना सही या गलत? आज जान जाएं गूगल पर लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल का जवाब

सबसे पहले आपको बता दें कि नींबू को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसे फल जिनमें सिट्रिक एसिड होता है, जैसे की नींबू, उन्हें कम तापमान सूट नहीं करता। इनके छिलकों पर दाग पड़ने लगते हैं और ये बेस्वाद हो जाते हैं। साथ ही इनका रस कम हो जाता है। अगर फिर भी आप नींबू को फ्रिज में ही रखना चाहती हैं तो इसे प्लास्टिक की थैली में रखें। 
 

210

हम में से कई लोग टमाटर को फ्रिज में स्टोर करते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। फ्रिज में टमाटर रखने से वो बहुत जल्दी गल जाते हैं। इन्हें हमें सुखी जगह पर रखना चाहिए। तब ये लंबे समय तक सही रहते हैं

310

केले को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे ये जल्दी काले पड़ जाते हैं। इसकी डंडियों से इथाईलीन निकलती है। वो इसके पास रखे फलों को जल्दी पका देती है। ऐसे में केलों को अलग से सूखे जगह पर स्टोर करना चाहिए।
 

410

कई घरों में सेब को फ्रिज में रखा जाता है। जबकि ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। बीज वाले फल जैसे आड़ू, आलूबुखारा और चेरी को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। कम टेम्पेरेचर में इनमें मौजूद एन्जाइम्स एक्टिव हो जाते हैं और फल जल्दी पक जाते हैं।

510

ब्रेड को फ्रिज में रखने की गलती सौ में से 99 लोग करते हैं। फ्रिज में रखने से ब्रेड सूख जाते हैं। आप इन्हें प्लास्टिक में बांधकर फ्रीजर में रख दें। खाने से कुछ मिनट पहले निकालें और फिर टोस्ट करें।

610

लहसुन को कभा भी फ्रिज में ना रखें। इससे यह अंकुरित हो जाएगा और ढीला पड़ने लगेगा। लहसुन और प्याज को एक साथ रखा जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि इन पर धूप या बहुत ज्यादा रोशनी ना पड़े।

710

लहसुन का तरह ही प्याज को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसे करने से फ्रिज में बदबू आने लगती है। दूसरा फ्रिज में रखने से प्याज जल्दी गलने लगती है। इसे भी बाहर किसी अंधेरी जगह पर स्टोर करें।

810

आलू को फ्रिज में रखने से इसके अंदर मौजूद स्टार्च चीनी में बदल जाता है और आलू का टेस्ट बर्बाद हो जाता है। आलू को धूप से दूर किसी ठंडी जगह पर रखें। साथ ही इसे प्लास्टिक में भी ना रखें।

910

तरबूज को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्रिज की वजह से खराब हो जाते हैं।

1010

खीरे को कई लोग फ्रिज में रखते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। फ्रिज में रखने से खीरे लूज और मुरझाए जैसे हो जाते हैं। ये दो से तीन दिन में ही खराब होने लगते हैं। इन्हें बाहर ही स्टोर करके रखें।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos