फूड डेस्क. नए साल का आगमन (New Year 2023) का आगमन होने वाला है। वक्त आ गया है दावत की मेजबानी करके सुखद तरीके से साल 2022 को अलविदा कहने का। अच्छा संगीत, शानदार स्नैक्स और ड्रिंक के साथ नए साल की पूर्व संध्या (New Year's Eve party) के लिए जरूरी है। इसका मतलब है कि नए साल की पार्टी के लिए सही मेन्यू तैयार करना। अब मेन्यू को लेकर आप कंफ्यूज हैं कि क्या ऐसा डिनर टेबल पर सजाएं जिसे देखकर मेहमानों के मुंह में पानी आ जाए। तो चलिए नीचे बताते हैं वो 5 डिश जिससे इस बार आप अपने गेस्ट की शाम को यादगार बना सकते हैं....
बिना बिरयानी के कोई भी दावत अधूरी मानी जाती है। इसलिए इस बार अपने मेन्यू में बिरयानी को रखें। वेज और नॉन वेज बिरयानी हर किसी को पसंद आती है। चावल और पनीर दोनों को अलग-अलग बनाया जाता है और फ्लेवर को मिलाने के लिए हांडी में दम के साथ पकाया जाता है। आप इसके स्थान पर चिकन, मटन , अंडे या फिर पनीर को रख सकते हैं। इस डिश में हरी सब्जियां भी मिला सकते हैं।
25
2.चीज़ फोंड्यू
यह रेसिपी सभी को पसंद आती है क्योंकि इसे बनाना बहुत आसान है। डिपिंग के लिए फ्रेंच ब्रेड क्यूब्स दिए जाने चाहिए। छोटे आलू, शिमला मिर्च और कटे हुए सेब भी बढ़िया विकल्प हैं। चीज़ को एक बर्तन में पोर्टेबल स्टोव पर रखा जाता है। जब यह पिघल जाता है तो इसे धीमी आंच पर छोड़ दिया जाता है। फिर पिघले चीज़ में डिप करके ब्रेड क्यूब्स, उबले फ्राई आलू, शिमला मिर्च के साथ कई सब्जियों को खा सकते हैं। यह बहुत ही टेस्टी लगता है।
35
3.रवा केक
प्लम केक, बेशक, भारत में लगभग एक परंपरा है। तो क्यों न रवा केक को नए साल की शाम की प्रथा के रूप में पेश किया जाए? इस झटपट केक को बनाने के लिए गेहूं का आटा, रवा (सूजी) और दही का इस्तेमाल किया गया है। जो लोग पहली बार बेक कर रहे हैं, उनके लिए इसे बनाना आसान है।
45
4.चीज़ी ब्रेड रोल
पिज्जा और ब्रेड रोल के इस कॉम्बो में दोनों दुनिया के बेस्ट डिश में शामिल है। ब्रेड के अंदर पनीर, सब्जियां और कुछ हर्ब डालकर बेक किया जाता है। खाने में यह काफी टेस्टी होता है।
55
5.वेजिटेबल कोरमा
वेजिटेबल कोरमा की बात जब भी आती है तो मुंह में पानी आ जाता है। रेस्टोरेंट में मलाईदार सब्जी कोरमा सबसे ज्यादा ऑर्डर दिया जाता है। इस स्वादिष्ट करी को बनाने के लिए नारियल पर आधारित क्रीमी सॉस में तरह-तरह की सब्जियां पकाई जाती हैं। नान या चावल के साथ, डिश इसे खाया जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.