5 Waffle Maker Recipes: आजकल वॉफल खाने का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है, इसलिए लोग घर में वॉफल मेकर लेकर आते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल केवल वॉफल बनाने के लिए ही क्यों करें, जबकि आप इसे पांच अलग अलग तरह से यूज करें।

Waffle Maker Snacks: वॉफल मेकर का इस्तेमाल अक्सर मीठे वॉफल बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर थोड़ा क्रिएटिव सोचें, तो इससे कई और मजेदार टेस्टी स्नैक्स भी बनाए जा सकते हैं। आप अपने वॉफल मेकर का इस्तेमाल करके नमकीन और हेल्दी स्नैक्स बना सकते हैं।जिसमें बहुत कम तेल लगता है। आइए जानते हैं वॉफल मेकर में बनने वाली ऐसे ही 5 आसान और क्रिएटिव रेसिपी के बारे में...

वॉफल मेकर रेसिपी

1. आलू टिक्की वॉफल

आलू टिक्की वॉफल बहुत ही क्रिस्पी और करार होता है। उबले आलू में नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, धनिया और थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर मिलाकर इसकी टिक्की बनाएं। वॉफल मकर में हल्का सा तेल लगाकर गर्म करें और उसमें आलू के मिश्रण को डालें। 1 2 मिनट में आपकी कुरकुरी आलू की टिक्की वॉफल तैयार हो जाएगा। इसे चटनी, दही और सॉस के साथ सर्व करें।

View post on Instagram

और पढे़ं- आलू टिक्की से लेकर मठरी तक Air Fryer में बनाएं ये 5 यम्मी डिशेज

2. डोसा वॉफल

अगर घर में डोसा बैटर बचा हुआ है, तो उससे भी डोसा वॉफल बनाया जा सकता है। वॉफल मेकर को गर्म करें और उसमें थोड़ा सा डोसा बैटर डाल दें। कुछ मिनट में बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम डोसा वॉफल तैयार हो जाएगा। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।

3. पनीर टिक्का वॉफल

पनीर को दही, मसाले और थोड़ा बेसन मिलाकर मैरिनेट करें। अब इस मिश्रण को वॉफल मेकर में डालकर कुछ मिनट तक पकाएं। इससे एक अलग तरह का पनीर टिक्का वॉफल तैयार होगा, जो स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगता है।

4. भजिया वॉफल

भजिया खाना किसे पसंद नहीं होता। आप बेसन का घोल तैयार करके उसमें प्याज, आलू या पालक मिला सकते हैं। अब इस घोल को वॉफल मेकर में डालें और कुछ मिनट में कुरकुरा भजिया वॉफल तैयार हो जाएगा।

5. कॉर्न चीज वॉफल

उबले हुए कॉर्न में कद्दूकस किया हुआ चीज, थोड़ा मैदा या कॉर्नफ्लोर, नमक और काली मिर्च मिलाएं। इस मिश्रण को वॉफल मेकर में डालकर पकाएं। इससे स्वादिष्ट और चीजी कॉर्न वॉफल बन जाएगा, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे।