अगर ऐसे तलेंगे तो कड़ाही से फूलकर ही निकलेगी हर पूरी, आटा गूंदने के दौरान पानी के साथ मिलाएं ये 1 चीज

Published : Oct 06, 2020, 05:23 PM IST

फूड डेस्क: जल्द ही भारत में नवरात्र आ जाएंगे। नवरात्रियों में लोग माता दुर्गा की आराधना में लीन रहते हैं। जैसे ही नौ दिन पूरे होते हैं वैसे ही भंडारे का आयोजन किया जाता है। इन भंडारों में जो एक चीज जरूर बनाई जाती है वो है पूरियां। भारत में पूरी घर-घर में बनाई जाती है। लेकिन पूरियां बनाने के दौरान कई तरह की समस्या भी देखी जाती है। कई बार पूरियां फूलती ही नहीं। कई बार ये रूखी-सूखी बन जाती है। आह हम आपको इस समस्या का समाधान बताने जा रहे हैं। इस तरह से बनाई गई पूरियां ना सिर्फ गोलगप्पे की तरह फूली रहती हैं बल्कि काफी सॉफ्ट भी बनेंगी। इन नर्म-फूली पूरियों को बनाने के लिए आपको चाहिए...  1 कटोरी आटा  2 चम्मच घी  स्वादानुसार नमक  1/2 चम्मच मिर्च  1/4 चम्मच अजवाइन  1/4 चम्मच जीरा  तलने के लिए तेल 

PREV
18
अगर ऐसे तलेंगे तो कड़ाही से फूलकर ही निकलेगी हर पूरी, आटा गूंदने के दौरान पानी के साथ मिलाएं ये 1 चीज

जितने लोगों के लिए पूरियां तलनी है, उस हिसाब से परात में आटा निकाल लें। आप पूरियां तलने के लिए गेंहू का आटा या मैदा इस्तेमाल कर सकती हैं। 

28

अब आटे में नमक मिला दें। साथ ही इसमें अजवाइन, जीरा और ढेर सारा घी डालें। घी आटे में मोयन का काम करेगा, जिससे पूरियां सॉफ्ट बनेगी। 

38

अब धीरे-धीरे इसमें पानी मिलाएं और आटा गूंधें। आप चाहें तो आटे को दूध से भी गूंध सकते हैं। इससे पूरियों का टेस्ट काफी बढ़ जाएगा। 

48

अब आटे की लोइयां बना लें। आटे की लोइयों को तेल से बेलना होगा। इससे पूरियां चिपकेगी नहीं। 
 

58

अब इन लोइयों को गोल-गोल बेल लें। इनका साइज थोड़ा छोटा होगा। पूरियों को बेहद पतला भी नहीं होना चाहिए ना ही ज्यादा मोटा। 

68

अब कड़ाही में तेल डालें और इसे  अच्छे से गर्म कर लें। एक बार जब तेल गर्म हो जाए तब इसमे पूरियां डालें। 

78

पुरियों को अच्छे से दबा कर फूला लें। अब इन्हें पलटे और दूसरी तरफ से भी गोल्डन ब्राउन कर लें। 

88

लीजिये तैयार है फूली-फूली पूरियां। एक भी पूरी कड़ाही से बिना फूले नहीं निकलेगी। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories