चमत्कार: दूध की छाली से ही नहीं, पानी से भी निकलता है घी, ये है बेहद आसान तरीका

Published : Jul 02, 2020, 05:15 PM IST

फूड डेस्क: पानी से घी निकालने की बात पढ़कर आपको ऐसा लग रहा होगा जैसे हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मलाई से आपने कई बार घी निकाला होगा। लेकिन आज हम आपको जो तरीका बताने जा रहे हैं उसमें पानी से भी आप घी निकाल पाएंगे। यानी मलाई की उतनी ही मात्रा में आप ज्यादा घी डिब्बे में उतार पाएंगे। इसका तरीका बेहद आसान और शानदार है। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा कोई काम नहीं करना होगा। पानी से घी निकालने का तरीका आपको भी हैरान कर देगा। इसके लिए आपको चाहिए...  15 दिन जमा की हुई मलाई  पानी 

PREV
110
चमत्कार: दूध की छाली से ही नहीं, पानी से भी निकलता है घी, ये है बेहद आसान तरीका

सबसे पहले 10 से 15 दिन के लिए मलाई को जमा कर लें। आप चाहे तो गाय का दूध या पैकेट के दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

210

अब गैस पर मोटे तले की कड़ाही चढ़ाएं। इसमें मलाई डालकर चलाएं। 
 

310

आंच को धीमा कर दें और उसमें उबाल आने दें। 

410

रह रहकर मलाई को चलाएं। ये प्रक्रिया वैसे ही होगी जैसे नार्मल घी निकालने की होती है। 

510

20 से 25 मिनट के बाद  मलाई से घी निकलने लगेगा। इसे आंच धीरे कर चलाते रहे। 

610

एक समय के बाद मलाई जल जाएगी और घी अलग हो जाएगा। अब घी को निकालकर डिब्बे में रख लें। 

710

अब जली हुई मलाई को वापस कड़ाही में डालें और गैस पर चढ़ाएं। इसमें दो ग्लास पानी डाल दें। 

810

पानी में उबाल आने दें। अब इसे 10 से 15 मिनट उबालें। आप देखेंगे कि पानी के ऊपर घी आ गया है। 

910

अब इस पानी को कटोरे में छान लें और उसे फ्रिज में रख दें। तीन से चार घंटे बाद कटोरे को बाहर निकालें और फिर ऊपर जमे घी को चाक़ू से काटते हुए बाहर निकाल लें। 

1010

Recommended Stories