फूड डेस्क: पानी से घी निकालने की बात पढ़कर आपको ऐसा लग रहा होगा जैसे हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मलाई से आपने कई बार घी निकाला होगा। लेकिन आज हम आपको जो तरीका बताने जा रहे हैं उसमें पानी से भी आप घी निकाल पाएंगे। यानी मलाई की उतनी ही मात्रा में आप ज्यादा घी डिब्बे में उतार पाएंगे। इसका तरीका बेहद आसान और शानदार है। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा कोई काम नहीं करना होगा। पानी से घी निकालने का तरीका आपको भी हैरान कर देगा। इसके लिए आपको चाहिए... 15 दिन जमा की हुई मलाई
पानी
सबसे पहले 10 से 15 दिन के लिए मलाई को जमा कर लें। आप चाहे तो गाय का दूध या पैकेट के दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
210
अब गैस पर मोटे तले की कड़ाही चढ़ाएं। इसमें मलाई डालकर चलाएं।
310
आंच को धीमा कर दें और उसमें उबाल आने दें।
410
रह रहकर मलाई को चलाएं। ये प्रक्रिया वैसे ही होगी जैसे नार्मल घी निकालने की होती है।
510
20 से 25 मिनट के बाद मलाई से घी निकलने लगेगा। इसे आंच धीरे कर चलाते रहे।
610
एक समय के बाद मलाई जल जाएगी और घी अलग हो जाएगा। अब घी को निकालकर डिब्बे में रख लें।
710
अब जली हुई मलाई को वापस कड़ाही में डालें और गैस पर चढ़ाएं। इसमें दो ग्लास पानी डाल दें।
810
पानी में उबाल आने दें। अब इसे 10 से 15 मिनट उबालें। आप देखेंगे कि पानी के ऊपर घी आ गया है।
910
अब इस पानी को कटोरे में छान लें और उसे फ्रिज में रख दें। तीन से चार घंटे बाद कटोरे को बाहर निकालें और फिर ऊपर जमे घी को चाक़ू से काटते हुए बाहर निकाल लें।
1010
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.