फ़ूड डेस्क: होली का त्योहार खुशियों से भरा होता है। रंगों के इस त्योहार में लोग आपस में एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते हैं। होली में कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती है। मेहमानों का इन्हीं मिठाइयों को खिलाकर स्वागत किया जाता है। होली का जिक्र हो और गुझिया का जिक्र ना हो ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन आज हम आपको जिस गुझिया को बनाना सिखाएंगे वो आपकी आम गुझिया से बेहद अलग है। हम आपको रंगबिरंगी गुझिया बनाना सिखाएंगे। इसके लिए आपको चाहिए.. 2 कप मैदा
2 टेबल स्पून देसी घी
250 ग्राम खोया
100 ग्राम सुजी, नारियल का बुरादा
100 ग्राम पीसी चीनी
2 चुटकी इलायची पाउडर
1 चुटकी लाल, पीला, हरा रंग
काजू बादाम
पानी आवशकतानुसार
तलने के लिए तेल
रंगबिरंगे गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में मैदा निकालें। अब इस मैदे में दो चम्मच घी गर्म कर डालें।
26
अब मैदा को अच्छे से मसल लें और इसे चार हिस्से में बाँट ले। हर हिस्से में अलग-अलग रंग मिला दें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें।
36
अब इन्हें अलग-अलग कर लें। हर रंग के आटे की लोइयां बना लें। इसे 10 मिनट के इसे कपड़े से ढंककर रख दें।
46
अब गुझिया के मसाले की तैयारी करे। इसके लिए खोया तैयार करें। इसमें सूजी, नारियल का बुरादा भूनकर डालें। अब इसमें भुना गया काजू और बादाम क्रश कर डालें। अब इसमें इलायची और पीसी चीनी मिला दें।
56
अब तैयार रंग बिरंगे आटे की पूरियां बनाएं। आप चाहें तो हर रंग से आर्ट कर उसकी रंगबिरंगी गुझिया बना लें।
66
अब मनपसंद डिजाइन के साथ इन्हें धीमी आंच पर तल लें। लीजिये तैयार है आपके डिजाइनर गुझिया।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.