UP Election 2022: चुनावी महौल के बीच लेना चाहते है चटपटे जायकों का स्वाद, तो जरूर ट्राई करें ये फेमस डिश

Published : Feb 02, 2022, 12:05 PM IST

फूड डेस्क : उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनावी महौल चल रहा है। यहां 7 चरणों में विधानसभा चुनाव-2022 (UP Assembly Election 2022) होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। ऐसे में ये पूरा महीना चुनावी महौल के इर्द-गिर्द घूमता रहेगा। ये राज्य चुनावी सरगर्मी के अलावा अपने शाही स्वादिष्ट नवाबी भोजन के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश में खाना पकाने की तकनीक मुगलों से काफी प्रभावित है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, उत्तर प्रदेश की 10 फेमस डिशेज (famous food from UP), जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए...

PREV
110
UP Election 2022: चुनावी महौल के बीच लेना चाहते है चटपटे जायकों का स्वाद, तो जरूर ट्राई करें ये फेमस डिश

बेड़मी 
यह एक तरह की पूरी है, जिसकी उत्पत्ति उत्तर प्रदेश में मानी जाती है। इसका स्वाद आलू की सब्जी या चना (छोले) के साथ कमाल लगता है। कुरकुरी और फूली, पूरी गेहूं के आटे और उड़द की दाल से बनाई जाती हैं।

210

इलाहाबादी तहरी
संगम नगरी प्रयागराज की तहरी यहां की शान है। यह चावल में कई सारी सब्जियों को मिलाकर बनाई जाती है, जिससे कि इसका स्वाद बढ़ जाता है। ये एक झटपट बनने वाली रेसिपी है।

310

काकोरी कबाब
लखनऊ की एक प्रसिद्ध नवाबी रेसिपी काकोरी कबाब पीढ़ियों से चली आ रही है। इसका नाम लखनऊ के बाहरी इलाके काकोरी शहर से पड़ा है। यह मेमने के मांस और कुछ मसालों के साथ बनाई जाती है।

410

बैंगन की लौंजी
बैंगन की लौंजी बनारस की विशेषता है। एक प्याज और मसाले के मिश्रण को बैंगन में भरकर बनाई जाती है। इसे थोड़े से तेल में शैलो फ्राई किया जाता है।

510

गलौटी कबाब
मुंह में घुलने वाले इन नॉन-वेज कबाब का आविष्कार नवाबों के शहर लखनऊ में हुआ था। ये सुगंधित और स्वादिष्ट कबाब बेहद नरम होते हैं। ये मटन कीमा और भारतीय मसालों के साथ तैयार किए जाते हैं। गलौटी कबाब हरी चटनी के साथ सबसे अच्छे लगते हैं।
 

610

चौलाई का साग
चौलाई का साग आमतौर पर मक्के की रोटी या पराठे के साथ खाया जाता है। इसे अमरनाथ के पत्तों के रूप में भी जाना जाता है और यह विटामिन ए, फोलेट, विटामिन सी, आयरन का एक बड़ा स्रोत है।

710

बनारसी घुघनी
बनारस के लगभग हर घर में घुघनी जरूर बनाई जाती है। जिसकी रेसिपी सदियों पुरानी है। इसे काले चने और देसी मसालों के साथ बनाया जाता है और गरमा गरम पूरी या कचौरी के साथ खाया जाता है।

810

रामपुर का कोरमा
यह रामपुर के शाही घराने के चर्चित खानपान में से एक है। इसे बनाने में कम समय लगता है। इसे मटन, दही, केसर, इलायची, आदि के साथ बनाया जाता है, जो इसे अन्य कोरमा डिश से अलग बनाता है।

910

ठग्गू के लड्डू
नमकीन के साथ-साथ यूपी के लोग मीठे के भी खूब शौकीन है। यहां कानपुर के ठग्गू के लड्डू वर्ल्ड फेमस है। जिसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी बेहद पसंद करते थे। ये खास लड्डू खोया, देशी घी, मेवे से भरपूर होते हैं। पिछले करीब 50 सालों से ज्यादा समय से ठग्गू के लड्डू का स्वाद कानपुर ही नहीं पूरे भारत में मशहूर है।

1010

आगरा के पेठे
आगरा सिर्फ ताज महल के लिए ही नहीं बल्कि पेठे के लिए फेमस है। दुनियाभर से आने वाले लोग यहां के पेठे का आनंद लेना नहीं भूलते। आगरा में पेठे की ढेरों वरायटी मिलती है जैसे- सूखा पेठा, अंगूरी पेठा, पान पेठा, केसर पेठा, सैंडविच पेठा, नारियल पेठा आदि। 

ये भी पढ़ें- यूपी चुनाव को लेकर जारी इस लिस्ट से बाहर हुए सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह, जानिए क्या है वजह

Special Story: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से यूपी चुनाव में विधायक प्रत्याशी तक, ऐसा रहा राजेश्वर सिंह का सफर

Recommended Stories