Published : Feb 20, 2021, 12:50 PM ISTUpdated : Feb 20, 2021, 12:51 PM IST
फूड डेस्क : डॉक्टर्स ने सच ही कहा है कि an apple a day keeps the doctor away यानी रोज एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है। आजकल बाजारों में 12 महीने सेब मिलते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी कमाल का काम करते हैं। ऐसे में लोग नाश्ते में या पूरे दिन में कई बार सेब खा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दिन में किसी भी समय सेब खाने से उसका उतना फायदा नहीं होता है, जो सही समय पर सही मात्रा में खाने से होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर इसके खाने का सही समय क्या है और एक दिन में आखिर इंसान को कितने सेब खाने चाहिए?
सबसे पहले आपको बता दें कि सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग में ब्लड फ्लो को सही करते हैं।
210
इंसान को एक दिन में सिर्फ एक सेब ही खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक सेब खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप रोज एक सेब खाएंगे तो आपका दिमाग एक्टिव रहेगा।
310
अब सवाल उठता है कि किस समय एप्पल खाया जाए? तो आपको बता दें कि अगर खाली पेट सेब खाएंगे तो आपके पेट में जलन होने लगेगी। इसके अलावा गैस की समस्या और बेचैनी भी होती है। ऐसे में सेब तब खाएं जब आपने कुछ खा लिया हो।
410
सुबह नाश्ते से एक घंटे बाद या लंच से एक घंटे बाद एक सेब खाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट कभी भी सेब ना खाएं।
510
रोज एक सेब खाने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो दिल के लिए काफी घातक होता है। इसके अलावा एक सेब खाने से अस्थमा को भगाया जा सकता है।
610
अक्सर लोग फल खाने की जगह उसका जूस पीना पसंद करते हैं, लेकिन हमें सेब का जूस पीने से बचना चाहिए। इसमें फाइबर नहीं होता। ऐसे में सेब को पूरा खाने से ही आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। साथ ही सेब खाने से दांत भी सफेद होते हैं।
710
सेब में कैंसर से लड़ने के कई गुण मौजूद हैं। जो लोग रोज एक सेब खाते हैं उनकी बॉडी में कैंसर सेल्स आसानी से नहीं बनते। सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करती है। इससे बॉडी में प्रदूषित तत्व नहीं टिक पाते।
810
रोज एक सेब खाने से लिवर भी ठीक से काम करता है। एप्पल विनेगर भी लिवर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। रोज एक सेब खाने से लिवर के मरीजों के ट्रीटमेंट का असर काफी जल्दी देखने को मिलता है।
910
सेब मोटापा घटाने में भी काफी कारगर है। रोज एक सेब खाने से बॉडी में एक्स्ट्रा फैट नहीं जमता। जो लोग अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें रोज एक सेब खाना चाहिए।
1010
आजकल बाजारों में वैक्स या मोम लगे सेब बहुत मिलते हैं, जो हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते है। ऐसे में सेब को हमेशा अच्छे से धोकर खाना चाहिए। आप चाहें तो पहले इसे हल्के गर्म पानी में डालकर खा लें। सेब को हमेशा छिलके सहित और चबा चबा कर खाना चाहिए।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.