क्या दूध पीने से आपको भी हो जाती है एसिडिटी? ऐसे पिएंगे तो आसानी से हो जाएगा हजम

Published : Nov 30, 2020, 01:02 PM IST

फूड डेस्क : बचपन से हम सुनते आ रहे है कि दूध पीने से हम स्ट्रांग बनते है। बच्चे से लेकर बड़े तक को दूध पीने की सलह दी जाती है। ये हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन कई बार दूध पीने से लोगों को एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। एसिडिटी (Gastric acid) की समस्या होने पर पेट में जलन, छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। एसिडिटी होने पर कई लोग दूध पीना भी छोड़ देते है, जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। फिर लोगों का सवाल होगा कि एसिडिसी से कैसे निपटा जाएं? तो चलिए आज हम आपको बताते है दूध को आसानी से पचाने के कुछ टिप्स, जिससे ना आपको एसिडिटी होगी, ना ही पेट की अन्य समस्या।

PREV
110
क्या दूध पीने से आपको भी हो जाती है एसिडिटी? ऐसे पिएंगे तो आसानी से हो जाएगा हजम

दूध में लेक्टोज तत्व (lactose) की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिसके कारण इसे पचने में समय लगता है। कई बार इसका सेवन करने से पेट दर्द, अपच और एसिडिटी की समस्या भी हो जाती है।

210

कुछ फूड और ड्रिंक अगर खाली पेट लिए जाएं तो सेहत को नुकसान हो सकता है। इन्हें खाने से शरीर में एसिड का लेवल बढ़ता है। इन्हीं ड्रिंक्स में से एक है दूध।

310

दूध में मौजूद सैचुरेटेड फैट (Saturated fat) और प्रोटीन (Protein) पेट की मसल्स को कमजोर कर सकते है, इसलिए इसे खाली पेट कभी नहीं पीना चाहिए।

410

अक्सर लोग दूध का पैकेट खोलकर डायरेक्ट पी लेते हैं। ऐसा करना बिलकुल गलत है। हमें कभी भी कच्चा दूध बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। यह पेट के लिए सही नहीं होता है।

510

कहा जाता है कि लोगों को रात के समय गर्म दूध पीकर सोना चाहिए, लेकिन जिन्हें गैस्ट्रिक समस्या होती है उन्हें ठंडा दूध ही पीना चाहिए। इससे दूध आसानी से हजम होता है और पेट में जलन से भी राहत मिलती है।

610

दूध और हल्दी का कॉम्बिनेशन सदियों से चला आ रहा है। बड़े- बुजुर्ग हल्दी वाला दूध पीने की सलह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्दी डालकर दूध पीने से यह जल्दी हजम होता है।

710

दूध में जरा सा अदरक कद्दूकस कर डालकर पीने से यह कफ नहीं बनाता है। साथ ही अदरक, लौंग, इलायची और केसर डालकर पीने से पेट फूलने की समस्या से आराम मिलता है।

810

पेट की एसिटिडी को कम करने के लिए दो चम्मच इसबगोल को ठंडे दूध में मिलाकर खाने के बाद पीने से एसिडिटी नहीं होती है।

910

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को एसिडिटी की ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में उन्हें गर्म दूध की जगह ठंडा दूध ही पीना चाहिए। दूध पीने के तुरंत बाद लेटे नहीं, थोड़ा वॉक जरूर करें।

1010

कई बार बच्चों को दूध पीने के बाद तुरंत उल्टी हो जाती है। ऐसे में बच्चों के दूध में इलायची पाउडर मिलाकर पिलाने से उल्टी नहीं होती है। याद रखें कि बच्चों को एक साथ पूरा दूध नहीं पिलाना चाहिए, उन्हें धीरे-धीरे दूध देना चाहिए। साथ ही छोटे बच्चों को दूध पिलाने के बाद ठकार जरूर दिलवाएं।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories