Published : Dec 24, 2020, 02:34 PM ISTUpdated : Dec 24, 2020, 02:39 PM IST
फूड डेस्क : खाने के शौकीन लोगों के लिए ऑनलाइन फूड डिलेवरी सर्विस से अच्छी कोई और सेवा नहीं है। जब घर बैठे आपको अपनी पसंद का खाना मिल जाए, तो क्या ही कहना। कोरोना के कारण भले ही लोग रेस्ट्रां में जाकर खाने का लुत्फ न उठा सके हों। लेकिन लोगों ने घर पर खाना मंगाकर अपना शौक पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इंडिया में स्वीगी, जोमैटो समेत ऐसी कई कंपनियां हैं, जिन्होंने लॉकडाउन में भी अपने ग्राहकों तक स्वादिष्ट खाना पहुंचाया है। हाल ही में स्वीगी ने बताया कि इस साल सबसे ज्यादा ऑर्डर बिरयानी (Biryani) के लिए किए गए। इसके अलावा लोगों की पसंद क्या बना, आइए आपको बताते हैं।
लोग बिरयानी खाना बहुत पसंद करते हैं। खासतौर पर चिकन और मटन बिरयानी के तो लोग दीवाने हैं। यही कारण है कि कोरोना के प्रकोप के चलते भी लोगों का प्यार बिरयानी के लिए कम नहीं हुआ। साल 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी का ही ऑर्डर किया है।
26
ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग ऐप स्वीगी (Swiggy) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में लोगों ने बिरयानी खाना कम नहीं किया, बल्कि हर सेकेंड एक से ज्यादा बिरयानी के ऑर्डर दिए गए हैं।
36
इसमें सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी के ऑर्डर हुए कंपनी ने अपने अधिकारिक बयान में कहा कि लज़ीज़ चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) ने भारत की फेवरेट डिश के तौर पर अपना नाम बनाया। इस साल तीन लाख नए ग्राहकों ने पहली बार चिकन बिरयानी ऑर्डर की।
46
चिकन के अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं, जिसे लॉकडाउन या उसके बाद सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ इंडियन डिश मसाला डोसा है, जिसे भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया।
56
इसके बाद पनीर बटर मसाला, चिकन फ्राइड राइस और गारलिक ब्रेडस्टिक्ट्स को भी लोगों ने खूब ऑर्डर किया। लॉकडाउन में लोगों को जिसकी सबसे ज्यादा कमी खली वो थी पानी पूरी। स्वीगी ने लॉकडाउन के बाद पानी पूरी के दो लाख से ज्यादा ऑर्डर पूरे किए है।
66
खाने के साथ-साथ लोगों ने सुस्ती भगाने के लिए चाय का भी सहारा लिया। लॉकडाउन के दौरान कैपेचिनो, फ्लेवर्ड चाय, तंदूरी चाय की ब्रिकी भी बहुत हुई। इस दौरान स्ट्रीट फूड की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.