Mangal Gochar November 2022: मंगल के राशि बदलते ही शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के बुरे दिन

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। इसी क्रम में मंगल लगभग 45 दिनों तक एक ही राशि में रहता है और इसके बाद राशि क्रम में आगे बढ़ता है। विशेष परिस्थितियों में ये अवधि कम या ज्यादा भी हो सकती है। वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि (Mangal Gochar November 2022) में वक्री अवस्था में है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। 14 नवंबर को ये ग्रह इसी अवस्था में वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के राशि परिवर्तन (Mangal Ka Rashifal November 2022) का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा, लेकिन कुछ राशि के लोगों के लिए ये बहुत ही अशुभ साबित होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां… 

Manish Meharele | Published : Nov 10, 2022 4:48 AM IST

14
Mangal Gochar November 2022: मंगल के राशि बदलते ही शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के बुरे दिन

मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इनकी आर्थिक स्थिति पहले से बिगड़ सकती है। नौकरी और बिजनेस से जुड़े मामलों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। इस समय निवेश करने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में भी कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इस राशि के लोगों को अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है।
 

24

इस राशि के लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है जिस पर खर्च अधिक होने से मानसिक तनाव भी बना रहेगा। अगर यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो ये विचार त्याग दें। इस राशि के लोगों को अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। आंखों से संबंधित रोग होने की संभावना बन रही है।
 

34

मंगल के वृषभ राशि में जाने से इस राशि के लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी भी काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी। मानसिक स्थिति भी कुछ बिगड़ सकती है। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। पैसों से जुड़े मामले अटक सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील होते-होते रद्द हो सकती है। 
 

44

इस राशि के लोग इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो पैसा लंबे समय तक उलझ सकता है। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल होने से कई तरह की परेशानी हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए ठीक नहीं रहेगा।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos