उज्जैन. किसी भी शुभ कार्य को करते समय ग्रहों पर विचार जरूर किया जाता है। मांगलिक कार्यों के लिए शुक्र ग्रह (Shukra Gochar 2022) की स्थिति जरूर देखी जाती है। यदि ये ग्रह अस्त हो तो किसी भी तरह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं निकाला जाता। ऐसी ही स्थिति वर्तमान में बनी हुई है। अभी शुक्र ग्रह अस्त है। ये ग्रह इसी अवस्था में 11 नवंबर, शुक्रवार को तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह इस राशि में 23 दिनों तक रहेगा यानी 5 दिसंबर तक। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानिए किस राशि पर कैसा होगा शुक्र के राशि परिवर्तन का असर…
शुक्र के राशि बदलने से इस राशि के लोगों की लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान सेहत पर पहले से ठीक रहेगी। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। ना चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
212
इस राशि वालों की फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी। कहीं अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। इस दौरान किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकती है। दूसरों के विवाद में टांग न अड़ाएं, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
312
रूके हुए काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं, जिनके सहयोग से आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके चलते आप परेशानियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
412
शुक्र के प्रभाव के चलते इस राशि के लोगों को संतान से दुख की प्राप्ति होगी। प्यार के मामलों में कोई आपको धोखा दे सकता है। इसलिए इस समय प्रेम के मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोई महंगी वस्तु चोरी या गुम हो सकती है, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
512
इस राशि के लोग माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। माता के लिए अतिरिक्त समय निकालना पड़ेगा और अस्पतालों के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। बच्चों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सहयोग मिलने से मुश्किल परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
612
इस राशि के लोग शुक्र के प्रभाव से एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन में फंस सकते हैं, इन्हें ऐसा करने से खुद को रोकना होगा, नहीं तो भविष्य में बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। माता –पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। ऐशो-आराम के हर साधन उपलब्ध होंगे।
712
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश किया हुआ पैसा लंबे समय के लिए उलझ सकता है। इस दौरान कर्ज लेने की नौबत भी हो सकता है। प्रेम संबंधों में मामलों से खुद को दूर रखें नहीं तो वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है।
812
इस राशि वालों को शुक्र के प्रभाव से फायदा मिलता नजर आ रहा है। वाहन और संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको प्रसन्न कर सकती है। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता मिलने के चांस बन रहे हैं।
912
इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, उन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। धन के मामले में भी स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कला से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और पैसा मिलेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। ये स्थिति आपके लिए बहुत ही शुभ और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली रहेगी।
1012
इस राशि के लोगों की आमदनी ठीक-ठाक बनी रहेगी। हालांकि कुछ ज्यादा फायदा होते नजर नहीं आ रहा है लेकिन नुकसान होने की संभावना भी नहीं है। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके नवयुवकों को मिल सकते हैं।
1112
इस राशि के लोगों को शुक्र के शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे। करियर के लिए कोई अच्छा मौका मिल सकता है, विदेश जाने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है। पिता के सहयोग से आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लव अफेयर हो या वैवाहिक जीवन दोनों में आको सुख ही सुख मिलेगा।
1212
इस राशि के लोग परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सोचने-समझने की शक्ति में इजाफा होगा। आपको अपनी मेहनत का परिणाम इस समय मिल सकता है। भाग्य प्रबल होने से आपकी हर इच्छा इस समय पूरी हो सकती है। संतान आपकी हर बात मानेगी।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi