घर जाने की जिद में मौत से भी नहीं डर रहे मजदूर, तपती सड़कों को छोड़ अब नदियों को कर रहे पार

पानीपत. देशभर में लाखों मजदूरों का पलायन जारी है। भूख से लड़ते हुए तपती सड़कों और रेल की पटरियों पर नंगे पैर मीलों के सफर पर ये मजदूर निकल पड़े हैं। लेकिन, अब यह मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर नदियों को पार करते हुए पलायन कर रहे हैं। ऐसी तस्वीरें हरियाणा से सामने आ रही हैं, जहां सैंकड़ों मजदूर सिर पर 50 से 60 किलो वजन रखकर यमुना नदी पार करते हुए अपने घर जा रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 16, 2020 9:39 AM IST / Updated: May 16 2020, 06:03 PM IST

17
घर जाने की जिद में मौत से भी नहीं डर रहे मजदूर, तपती सड़कों को छोड़ अब नदियों को कर रहे पार

दरअसल, हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर पुलिस तैनात है, ऐसे में पुलिस से बचने के लिए मजदूर यह रास्ता अपनाने को मजबूर हैं। वह अपनी जान जोखिम में डालते हुए यमुना नदी के सहारे बॉर्डर पार कर अपने घर यूपी से हरियाणा और हरियाणा से यूपी जा रहे हैं। इनके साथ में महिलाओं से लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जहां उनके हाथों में जरूरी सामान है तो कुछ ने हाथों में साइकिल पकड़ रखी है।

27

प्रवासी मजदूरों की यह तस्वीर यूपी से सामने आई है। 

37

यह तस्वीर यूपी के सहारनपुर जा रहे मजदूरों की है। देख सकते हैं कि छोटे-छोटे बच्चे नदी को पार कर रहे हैं।

47

तस्वीर में दिखाई दे रहा यह युवक हरियाणा का रहने वाला है। आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किसी तरह उसने अपने सिर पर भारी भरकम वजन उठा रखा है।

57

यह तस्वीर हरियाणा के यमुना नगर की है। जहां मजदूरों के लिए चुनौती न सिर्फ सड़क के रास्ते में बल्कि नदी पार करने में भी है। किस तरह से वह कमर कितने गहरे पानी को पार करते हुए अपने घर जा रहे हैं।

67

तस्वीर में देखिए किस तरह से यमुना नदी पार करती हुईं महिलांए अपने घर जाने को मजबूर हैं।

77

नदी पार करने वाले अधिकतर यह मजदूर पंजाब-हरियाणा के हैं जो दिल्ली और उत्तरप्रदेश से आकर यमुना नदी पार कर अपने घर जा रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos