रोहतक, हरियाणा. घरेलू विवाद इतने चरम पर पहुंचा कि एक दामाद ने अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह जिले के बैंसी गांव में हुई। बुजुर्ग जैसे ही घर से निकला, उसे पीछे से गोली मार दी गई। आशंका है कि हमलावर दामाद अपने साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा था। बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की बेटी ने खुद अपने पति पर हत्या का इल्जाम लगाया है। आरोपी फरार हैं। मृतक की पहचान सोनीपत जिले के गांव गुमाणा के 60 वर्षीय रणबीर के रूप में हुई। वो कई सालों से बैंसी गांव में रह रहा था।
घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुई। रणबीर काम के लिए जैसे ही घर से बाहर निकला, आरोपियों ने उसे गोली मार दी। वो लहूलुहान होकर नाली में गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
25
गोलियों की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले। लेकिन तब तक हत्यारे फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही लाखनमाजरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
35
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रणबीर के बेटे और बेटी दोनों का अपनी-अपनी ससुराल से विवाद चल रहा है। चूंकि लड़की ने अपने पति पर इस हत्या का इल्जाम लगाया है, इसलिए पुलिस के शक की सुई उसी पर है।
45
एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी राजेश का आरोप है कि उसका पति हत्या की धमकी देता रहता था।
55
गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में हत्यारों की कार कैप्चर हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।