तस्वीरों में देखिए किसानों के भारत बंद का असर: बसें-ट्रेनें और बाजार बंद..यूं लगीं कारों की कतारें

Published : Sep 27, 2021, 12:13 PM IST

गरुग्राम/दिल्ली. तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने आज भारत बंद (Bharat Bandh:). जिसका असर सुबह से ही  दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में साफ तौर पर दिख रहा है। यहां जगह-जगह हजारों की संख्या में किसानों ने नेशनल हाईवे और रेल मार्ग जाम कर रखा है। आलम यह हो गया है कि सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई हैं। कई रूट डायवर्ट करने पड़े हैं और ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। देखिए किस तरह से हाइवे और सड़कों पर बैठे किसान

PREV
17
तस्वीरों में देखिए किसानों के भारत बंद का असर: बसें-ट्रेनें और बाजार बंद..यूं लगीं कारों की कतारें

दरअसल, कारों की लंबी कतारों वाली यह तस्वीर गुरुग्राम-दिल्ली सीमा की है। जहां चक्का जाम का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। सुबह ऑफिस जाने के लिए निकले लोगों के वाहन यूं रेंगते नजर आए। जिन-जिन जगहों पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां पर सुबह से ही पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान दिल्ली से लगी अन्य राज्यों की बॉर्डर तैनात हैं।
 

27

भारत बंद के जरिए केंद्र सरकार के लाए कानूनों का विरोध करने वाले यह किसानों की तस्वीर पटियाला की है। जहां भारतीय किसान यूनियन उग्राहां के सदस्यों ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। जिसके चलते रेलवे को अपनी ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

37

यह तस्वीर दिल्ली से लगी सिंधु बॉर्डर की है, जहां पंजाब और हरियाणा से आए सैंकड़ों किसान सीमा पर बैठे हुए हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सड़क जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की वजह से आम जनता को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

47

गाजीपुर सीमा पर भी किसानों के बंद का व्यापक असर देखने को मिला रहा। उत्तर प्रदेश से गाजीपुर की ओर यातायात बंद कर दिया गया। यहां किसानों ने NH-9 और NH-24 जाम कर दिया है। किसान बीच सड़क पर धरने में बैठ गए हैं। 

57

भारत बंद विरोध में पुरुष किसानों के साथ महिला किसानों ने भी भाग लिया हुआ है। वह हाथों में अपने-अपने संगठन के झंडे लेकर हाईवे पर डटी हुई हैं। भारी संख्या में महिला प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुई हैं।

67

दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते हुए अवरुद्ध कर दिया गया। यह तस्वीर अमृतसर की है, जहां पर कई किसान संगठन गोल्डन गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

77

बता दें कि भारत बंद की हड़ताल के दौरान किसानों को कई सामाजिक संगठन और राजनीतिक पार्टी ने भी समर्थन दिया है। जिसमें  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, तेलगू देशम पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित कई राजनीतिक शामिल हैं।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories