Published : Jul 06, 2020, 11:34 AM ISTUpdated : Jul 06, 2020, 01:17 PM IST
करनाल (हरियाणा). कोरोना का कहर थामे नहीं थम रहा है, लगातार देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जरा सी लापरवाही बरती समझो यह महामारी आपको अपनी चपेट में ले लेगी। ऐसा ही एक मामला हरियाणा में सामने आया है, जहां फाइव स्टार होटल में शादी करने गए दूल्हा-दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
एक गलती ने पूरे परिवार को कर दिया संक्रमित
दरअसल, 29 जून को करनाल शहर की होटल में एक शादी हुई थी। जिसमें लापरवाही बरती गई और सरकार के नियमों को अनदेखा करते हुए करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। रविवार के दिन दू्ल्हा-दुल्हन के अलावा परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब ऐसे में शादी में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन सभी का पता लगाकर कोरोना टेस्ट करेगा।
25
शादी के 3 दिन बाद ही घर से दूर हो गई दुल्हन
आलम यह है कि शादी के महज तीन दिन बाद ही दूल्हा-दुल्हन को अलग-अलग कर दिया गया। उनको शहर की जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। एक लापरवाही उन पर इस कदर भारी पड़ जाएगी उन्होंने कभी सोचा नहीं था। अब हालत यह कि दोनों को अपना ही घर नसीब नहीं हो पा रहा है।
35
मेहमानों पर बढ़ा कोरोना का खतरा
पुलिस और जिला प्रशासन अब शादी में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों की लिस्ट बना रहा है। साथ ही सभी का एक-एक करके कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। ऐसे में सभी रिश्तेदारों पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है।
45
करनाल जिले में हुए 400 से ज्यादा मरीज
वहीं मामले की जानकारी देते हुए उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले करनाल में एक निजी हॉस्पिटल में कोरोना के मरीज पहुंचने के बाद हॉस्पिटल के कई स्टाफ के कर्मचारी और डॉक्टर पॉजिटिव हो गए थे।अब शादी के चलते एक ही घर में दूल्हा-दुल्हन और उनके कई रिश्तेदार पॉजिटिव पाए गए हैं। करनाल में जिले में कुल मिलाकर अभी तक 405 मामले हो गए हैं। जिसमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं।
55
7 लाख हुए देश में संक्रमित मरीज, प्रदेश में 17 हजार के पार...
पूरे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख पहुंचने वाली है। वहीं हरियाणा में रविवार के दिन 400 से ज्यादा मरीजों के मिलने के बाद यह आंकड़ा 17 हजार पार हो गया है। वहीं इससे मरने वालों की संख्या 274 हो चुकी है। जबकि अभी भी 4066 एक्टिव केस हैं।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।