पानीपत (हरियाणा). पीएम मोदी की अपील और लॉकडाउन होने के बाद भी लोग बिना काम के अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस अपने तरीके से सबक सिखा रही है। बस लोग अपने घरों में रहें, इसके लिए पुलिस-प्रशासन तरह-तरह के तरीके अपना रही है। इसी बीच हरियाण में एक अनोखी तस्वीर देखनो को मिली। जो सोशल मीडिया पर खब वायरल हो रही है।
यह तस्वीर करनाल जिले के घरौंडा कस्बे की है, जहां एक यह व्यक्ति यमराज बनकर लोगों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन की हिदायत दे रहा है। वह लोगों से कहता है कि प्लीज आप लोग अपने घरों में रहिए। अगर आप बाहर निकले तो समझ लीजिए आपका क्या होगा। क्योंकि मेरा नाम यमराज है, आप नहीं माने तो यहीं से उठाकर सीधा यमलोक लेकर जाऊंगा।
25
यह तस्वीर भी हरियाणा के करनाल शहर की है। जहां पहले युवक यमराज के भेष में लोगों को हाथ जोड़कर समझाता है। फिर यमलोक ले जाने की लोगों को धमकी देता है।
35
तस्वीर में देख सकते हैं किस तरह युवक लोगों को समझा रहा है।
45
मना करने के बाद भी अगर कोई अपने घरों से निकल रहा हो तो करनाल पुलिस लोगों को गुलाब का फूल देकर शर्मिंदा कर रही है।
55
बता दें कि हरियाणा में रविवार दोपहर तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 182 पहुंच गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। इस महामारी की चपेट में प्रदेश के 20 जिले आ गए हैं।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।